अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर पुणे जल्लोष

Loading

  •  ‍BJP ने पूजन, आरती कर बांटे पेड़े

पुणे. अयोध्या में बननेवाले भव्य श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों संपन्न हुआ. इस अनमोल क्षण के साक्षी आज देश के करोड़ों लोग बने. पूरे भारत में इस निमित्त हर्षोंल्लास का वातावरण है. पुणे भाजपा की ओर से शहराध्यक्ष जगदीश मुलिक के हाथों श्रीराम गुढी स्थापित कर भगवान श्रीराम का पूजन किया गया. इसके बाद आरती की गई और प्रसाद के रूप में पेडे वितरित किए गए. शहराध्यक्ष मुलिक ने कहा कि आज सैकड़ों की तपस्या का फल मिला है. कई वर्षों के कठिन संघर्ष के बाद आज भूमिपूजन का मुहूर्त हुआ और यह गर्व की बात है कि आज इस धार्मिक और ऐतिहासिक घटना के हम सभी साक्षी रहे.

इस अवसर पर भाजप पश्चिम महाराष्ट्र संगठन मंत्री रवि अनासपुरे, अनुसूचित मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष योगेश टिलेकर, पुणे शहर संगठन महासचिव राजेश पांडे, शहर महासचिव गणेश घोष, राजेश येनपुरे, युवा मोर्चा संपर्क प्रमुख बापू मानकर सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे. इस समय संपूर्ण पुणे शहर में चैतन्यमय वातावरण निर्माण हुआ.

 लोगों ने घरों में ही की पूजा

बुधवार को अयोध्या में हुए श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के कारण सभी लोगों प्रसन्न है. इस निमित्त लोगों ने मुहूर्त के समय अपने अपने घरों में ही भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना का दीप प्रज्ज्वलित किए. कई लोगों ने बुधवार को अखंड रामधुन का भी पाठ किया, तो कुछ लोगों ने इस विशेष अवसर पर सुन्दरकांड का पाठ किया. शहर के अनेक मंदिरों में भी विशेष रूप से श्रीराम मंदिर और श्री हनुमान मंदिर में रामधुन और सुन्दरकांड का पाठ किया गया.

तलेगांव में अमर हिंद मित्र मंडल ने बांटा 2 हजार किलो चावल

उधर, तलेगांव स्टेशन परिसर स्थित अमर हिंद मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष और युवा उद्योजक अनिल ठाकर ने  श्रीराम मंदिर भूमिपूजन की पावन बेला के निमित्त और अपने जन्मदिवस का औचित्य साध कर जरूरतमंद नागरिकों को 2 हजार किलो चावल का वितरण किया. तलगांव शहर के रिक्षा चालक, यातायात नियमन सहायक और नागरों को चावल का वितरण किया गया. इस समय उद्योजक किशोर आवारे, इंद्रायणी उद्योग समूह के संचालक संतोष शेलके, नगरसेवक संतोष शिंदे, सचिन आरते, विनोद रोहिटे, शेखर खोमणे, राम नाईकरे, नितीन धोत्रे, अमर चव्हाण, सोमा गायकवाड व तलेगांव दाभाडे रिक्षा संघ के अध्यक्ष दिलीप डोलस आदि उपस्थित थे.