Lockdown Updates : Dangerous form of corona in Mizoram, complete lockdown in AMC area amid rising Covid-19 cases
File

    Loading

    पुणे. राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। इसके बावजूद पुणे शहर (Pune City) के प्रतिबंधों (Restrictions) में कुछ हद तक छूट मिलेगी। पुणे महानगरपालिका (PMC) की सीमा में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10% से कम है, इसके अनुसार यह छूट मिलेगी। इसके अनुसार शहर में अत्यावश्यक सेवा की दुकानें अब सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रखने के साथ शहर के अन्य कई दुकानें (Shops) खोलने की छूट मिलने की संभावना पीएमसी प्रशासकीय सूत्रों द्वारा व्यक्त की गई है।

    कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में लॉकडाउन को 15 जून तक बनाए रखने का निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया है। इस दौरान जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट गत सप्ताह 10 फीसदी से कम और कुल उपलब्ध ऑक्सीजन बेड्स का 40 फीसदी से कम भरा है। उन जगहों में प्रतिबंध में छूट देने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का फायदा पुणेवासियों को मिलेगा। पीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, पीएमसी सीमा में गत सप्ताह कोरोना पॉजिटिविटी रेट 7% रही।  साथ ही शहर में कुल ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 6 हज़ार 852 है।  इनमें से 3 हज़ार 440 बेड्स 29 मई के आखिर तक खाली थी।

    बेड्स के रिक्त रहने की संख्या 50 फीसदी से अधिक

    बेड्स के रिक्त रहने की संख्या 50 फीसदी से अधिक है। दोनों मापदंड पर पुणे शहर फिट बैठ रहा है।  इस संबंध में राज्य सरकार दवारा जानकारी मांगी गई थी। यह जानकारी रविवार को दी गई है। सभी आवश्यक वस्तु व सेवा की दुकानें फ़िलहाल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुली रहती है। यह दुकानें अब सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। अन्य दुकानों को खोलने और उसके टाइम (केवल दुकान, माल्स या शॉपिंग सेंटर्स नहीं ) पर स्थानीय  प्रबंधन प्राधिकरण निर्णय लेगा। आवश्यक वर्ग के दुकान की तरह उसका टाइम रहता है तो शनिवार, रविवार को बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की जरुरत नहीं होने पर ये वस्तुएं  ई-कॉमर्स के जरिये वितरित की जाएगी।