राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की प्रदेश इकाई की कमान सुनील गव्हाणे के हाथ

Loading

  • पिंपरी-चिंचवड़ शहराध्यक्ष की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

पिंपरी.राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी का हाल ही में नए सिरे से गठन किया गया. इसके प्रदेशाध्यक्ष की कमान पिंपरी-चिंचवड़ के आम कार्यकर्ता सुनील गव्हाणे के हाथ में सौंपी गई है. राज्य के जलसंपदा मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल और राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया दुहान ने गव्हाणे की नियुक्ति की घोषणा की. यह पहला मौका है जब कार्यकारिणी में विभागवार प्रमुख नियुक्तियां भी की गई हैं. इसकी भी आधिकारिक घोषणा की गई. गव्हाणे राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की पिंपरी- चिंचवड़ इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

इनकी भी हुई नियुक्तियां

विभागवार नियुक्तियों में प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिम महाराष्ट्र विभाग प्रमुख पद पर सुहास कदम, पुणे विभाग प्रमुख पद पर संध्या उद्धव सोनावणे, कोंकण विभाग प्रमुख पद पर किरण गोरखनाथ शिखरे, मराठवाडा विभाग प्रमुख पद पर प्रशांत कैलाश कदम, अमरावती विभाग प्रमुख पद पर अविनाश सत्येंद्रनाथ चव्हाण, नासिक विभाग प्रमुख पद पर चिन्मय अविनाश गाढे, नागपुर विभाग प्रमुख पद पर आशिष प्रकाश आवले, आईटी विभाग प्रमुख  पद पर जितेश सुरेश सरडे की नियुक्ति का समावेश है.

विद्यार्थियों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा

नए प्रदेशाध्यक्ष सुनील गव्हाणे ने पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास और सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सांसद सुप्रिया सुले और राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया दुहान, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरजभैया शर्मा और युवा नेता पार्थ पवार का आभार जताया.आने वाले दिनों में पूरे महाराष्ट्र में विद्यार्थी संगठन मजबूत बनाने राज्य के विद्यार्थियों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. विद्यार्थियों की समस्याओं को जानने और उनको पार्टी से जोड़ने के लिहाज से जल्द ही पूरे महाराष्ट्र का दौरा शुरू करने की जानकारी भी उन्होंने दी.