माथाड़ी मंडल के सदस्य नियुक्त हुए सुनील शिंदे

  • सरकार द्वारा की गई नियुक्त

Loading

पुणे. राज्य सरकार ने कामगार नेता सुनील शिंदे को पुणे माथाडी, हमाल और अन्य श्रम बोर्डों के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. शिंदे पिछले 30 वर्षों से श्रम के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

उन्होंने संगठित और असंगठित श्रमिकों के कई संघों का सफलतापूर्वक गठन किया है. साथ ही श्रमिकों को न्याय दिलाया है. इससे पहले भी शिंदे ने महाराष्ट्र राज्य घरेलू कामगार कल्याण बोर्ड में सफलतापूर्वक काम किया है.

कामगारों के लिए अच्छा काम

वह वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सदस्य हैं. साथ ही असंगठित कामगार कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय व्यापार संघ परिसंघ के अध्यक्ष हैं. विभिन्न श्रम मुद्दों के बारे में शिंदे ने कई देशों में विभिन्न कार्यशालाओं में भाग लिया है.   नियुक्ति के बाद, शिंदे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात, श्रम मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, विधायक भाई जगताप को धन्यवाद दिया और कहा कि वह इस स्थिति का अधिकतम उपयोग करते हुए माथाड़ी और हमाल में काम करने वाले श्रमिकों को उचित न्याय देंगे.