Antibody levels drop sharply in people after being released from corona infection: study
Representative Image

  • अब तक मिले 5.45 लाख मरीज, 5.17 लाख ने दी महामारी को मात

Loading

पुणे. महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में जहां संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख तक पहुंच रही है, वहीं 5.17 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी (Corona epidemic) को मात दी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है।

संभाग में अब तक 30 लाख 5 हजार 833 लोगों की टेस्ट (Corona testing) की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 45 हजार 340 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 17 हजार 150 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 12 हजार 958 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 232 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 94.83 व डेथ रेट 2।79 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे संभाग में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में गुरुवार को 782 नए मरीज मिले, जबकि नए से 1028 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 49 हजार 644 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 32 हजार 100 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 10 हजार 99 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8445 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94।70 फीसद रह गया है।

संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में गुरुवार को 1366 संक्रमित कोरोना (Corona) मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 1028, सातारा जिले के 62, सोलापुर जिले के 222, सांगली जिले के 21 और कोल्हापुर जिले के 33 मरीज शामिल हैं। गत 24 घंटे के भीतर महामारी के 1080 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 782 मरीजों के अलावा सातारा में 133, सोलापुर में 118, सांगली में 25 और कोल्हापुर जिले में 21 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज सातारा जिले में मिल रहे हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा 52 हजार 260 हो गया है। इसमें से 49 हजार 809 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1744 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 533 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 47 हजार 90 हो गई है। इसमें से 43 हजार 724 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1640 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1726 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 125 हो गया है। इसमें से 45 हजार 34 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1713 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 378 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 221 संक्रमितों में 1690 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 309 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 222 मरीजों का इलाज चल रहा है।