सहायक पुलिस आयुक्त राजाराम पाटिल का सत्कार

Loading

  •  खानदेश मराठा मंडल की ओर से सम्मान

पिंपरी. 2 बार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में पिंपरी-चिंचवड सहायक पुलिस कमिश्नर राजाराम पाटिल का सत्कार खानदेश मराठा मंडल की ओर से किया गया. इस समय मराठा खानदेश मंडल के अध्यक्ष गुलाबराव पाटिल, उपाध्यक्ष मधुकर पगार,कोषाध्यक्ष  भास्करराव पाटिल व प्रांत पुलिस मित्र संगठन के अध्यक्ष गोपाल बिरारी आदि उपस्थित थे.

गुलाबराव पाटिल ने इस समय बताया कि कोरोना के संकट के समय खानदेश मराठा मंडल की ओर से आयसोलेशन वार्ड उपलब्ध कराया गया है. मंडल की ओर से अनेक सामाजिक उपक्रम आयोजित किए जाते हैं.