Breaking relationship between husband and wife will be avoided here
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    देश में कोरोना महामारी के भयावह रूप के मद्देनजर सरकार द्वारा ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। लंबे समय से घर पर रहने की वजह से लोगों में आलस और बोरियत भी होने लगी है। पर, क्या किया जाए जान है तो जहान है। मजबूरी में अपनी जिंदगी के लिए घर पर रहना ही सुरक्षित है।

    एक बात जो देखी और सुनी जा रही है कि बीते करीब सवा साल से घर पर रहते-रहते लोगों की आदतें भी बदल गई हैं और वो अपने कीमती  समय और ईश्वर द्वारा दिया गया अनमोल जीवन भी बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन, अगर आप चाहें तो इस लॉकडाउन में कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर अपने जीवन को सार्थक एवं सफल बना सकते हैं। ऐसे में अपनी लाइफ स्टाइल और व्यवहार में कुछ बदलाव लाकर आप अपने पार्टनर के अलावा घर के अन्य सदस्यों का दिल जीत सकते हैं। वो आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। चलिए जानें उन अच्छी आदतों के बारे में…

    • माना लॉकडाउन की वजह से हम घर पर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम सुबह देर से उठें। हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए, ताकि हमारा दिन खराब न हो। आप सुबह जल्दी उठकर  अपने के लिए, अपने पार्टनर के लिए और अपने परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। इसके लिए आपको रात में जल्दी सोना चाहिए और फिर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं। ऐसा करने से मन भी स्वस्थ रहता है।
    • ये बात सच है कि लॉकडाउन की वजह से हम सब घरों में कैद हैं, और काम करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है। ऐसे में आप इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं और आप कुछ नया सीख सकते हैं। हम हमेशा से कुछ न कुछ नया सीखने की सोचते हैं, लेकिन समय की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं। वहीं, अब जब हमारे पास समय है तो हम कुछ नया सीख सकते हैं।
    • आप सुबह जल्दी उठ गए हैं, तो इसके बाद आपको जल्दी उठकर अपना समय बर्बाद नहीं करना है, बल्कि आपको कुछ हल्के व्यायाम (जो आप घर पर कर सकते हैं) करने चाहिए। आप योग भी कर सकते हैं। योग करने से भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आप रोजाना प्राणायाम कर सकते हैं। इससे आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे।
    • पार्टनर और घरवालों का आदर करना और उनकी बातों को समझना है। उनका साथ देना है। उनको सम्मान देना और अपने फैसलों में उनको जरूर शामिल करना चाहिए।
    • इसके अलावा आपको अपने घरवालों का आदर करना चाहिए। आप अपने माता-पिता के पैर छूकर रोज उनसे आशीर्वाद ले सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    इन सभी महत्वपूर्ण एवं अच्छी आदतों को अपनाकर अपने पार्टनर और घरवालों का दिल  जीत सकते हैं।