File Photo
File Photo

Loading

पांच दिन के दीपोत्सव का आखरी दिन होता है भाई दूज। यह त्यौहार दिवाली के तीसरे दिन आता है। मान्यता है कि यमराज बेहद व्यस्त रहते थे, जिसकी वजह से वह अपनी बहन यमुना से मिल नहीं पाते थे। इसी वजह से यमुना अपने भाई यमराज से नाराज़ हो गई थीं। उनकी नाराज़गी खत्म करने के लिए यमराज एक दिन यमुना के घर चले गए थे। तब ही से यह दिन भाई-दूज के नाम से प्रसिद्ध हो गया। 

भाई बहन का रिश्ते बेहद खास होता है। थोड़ी नोक-झोक, थोड़ी मस्ती और भरपूर प्यार होता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। अलग-अलग जगहों पर इस त्यौहार को अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन भाई अपने बहनों को खुश करने के लिए कई गिफ्ट्स भी देते हैं। तो चलिए जानते हैं भाई क्या दें सकते हैं अपनी बहनों को गिफ्ट….

  1. चॉकलेट्स-
    बहुत सी लड़कियों को चॉकलेट्स बहुत पसंद होते हैं। ऐसे में भाई अपने बहन को चॉकलेट्स गिफ्ट में दे सकते हैं। मार्किट में अलग-अलह फ्लेवर की चॉकलेट के डिब्बे मौजूद हैं। जिन्हें आप गिफ्ट पैक करवा क्र दें सकते हैं। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहती है।
  2. किताबें-
    अगर आपकी बहन को किताबें पढ़ना काफी पसंद हैं, तो आप उनको कुछ किताबों का एक सेट भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। लेकिन यह गिफ्ट करने से पहले अपनी बहन की पसंद जान लें कि वह किस तरह की किताबें पढ़ना पसंद करती हैं।
  3. फोटो फ्रेम-
    भाई दूज के अवसर पर आप अपनी बहन को फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। यादों को सहेजकर रखने के लिए यह गिफ्ट परफेक्ट है। भाई और बहन के अलावा परिवार के सदस्यों के फोटो इस फ्रेम में रख सकते हैं।
  4. ज्वेलरी-
    लड़कियों को ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद होता है। आप अपनी बहन को नेकलेस, ईयररिंग्स, ब्रासलेट, अंगूठी आदि गिफ्ट कर सकते हैं। इसेक अलावा सोने या चांदी का सिक्का भी बतौर गिफ्ट आइटम दिया जा सकता है।
  5. फिटनेस बैंड-
    आज कल फिटनेस बैंड काफी चलन में है। ऐसे में आप अपनी बहन को फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह बेहद ज़रूरी आइटम भी है, क्यूंकि आज के दौर में फिटनेस बेहद ज़रूरी है। मार्किट में बहुत से ब्रांड के फिटनेस बैंड मौजूद हैं।
  6. स्मार्टवॉच-
    अगर आप अपनी बहन को कुछ स्मार्ट गिफ्ट करना चाहते हैं, तो उन्हें स्मार्टवॉच गिफ्ट करें। यह एक फैशनेबल गिफ्ट भी कहलाता है, क्यूंकि मार्केट में एक से एक शानदार स्मार्टवॉच अवेलेबल है।
  7. कॉस्मेटिक आइटम-

    अगर आपकी बहन को मेकअप करना पसंद है, तो आप उन्हें कोई कॉस्मेटिक आइटम भी गिफ्ट में दे सकते हैं। पूरा मेकअप बॉक्स भी बतौर गिफ्ट भाई दूज के दिन अपनी बहन को दिया जा सकता है। इससे आपकी बहन बेहद खुश हो जाएगी।
  8. स्टाइलिश आउटफिट-
    आप अपनी बहन को भाई दूज पर कोई स्टाइलिश ऑउटफिट भी दे सकते हैं। अगर आपकी बहन ट्रेडिशनल ड्रेस पहनना पसंद करती हैं तो आप उन्हें साड़ी या सूट दे सकते हैं। साथ ही अगर वह वेस्टर्न ड्रेस पहनती हैं तो आप उन्हें स्कर्ट और टॉप या शार्ट ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।
  9. मोबाइल फोन-
    सबसे ज्यादा प्रचलन वाली कोई चीज अभी है, तो वह मोबाइल फोन। अपनी बहन को आप मोबाइल फोन एक सरप्राइज़ गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इससे वह बेहद खुश हो जाएगी, बतौर गिफ्ट मोबाइल फोन एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।
  10. ब्लूटूथ ईयरबड-

    आज कल ब्लूटूथ ईयरबड काफी ट्रेंड में है। आप अपनी बहन को यह भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह आपके बजट में भी होते हैं और यह आपकी बहन के काम में भी आएगा। मार्किट में बहुत से ब्रांड के ब्लूटूथ ईयरबड मौजूद है, जिसे आप खरीद कर भाई दूज के दिन अपनी बहन को देकर खुश कर सकते हैं।