बेडरूम में रखी ये चीजें पति-पत्नी के आपसी रिश्ते में ला सकती है दरार

Loading

-सीमा कुमारी

परिवार की बुनियाद पति- पत्नी के अच्छे पर रिश्ते निर्भर है क्योंकि इनका रिश्ता बेहद नाजुक होता है। इसलिए रिश्ते में प्यार और अंडरस्टैंडिंग होना बहुत जरूरी है| जरा सी भी  रिश्‍ते में खटास भर सकती है। आमतौर पर लड़ाई झगड़े तो हर घर में होते हैं, लेकिन ज्योतिषों का मानना है कि अगर घर में वास्तु दोष हो तो बिना किसी वजह के पति पत्नी के बीच लड़ाई- झगड़े और वाद -विवाद की संभावना बढ़ जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन की चीजें हैं जिन्हें बेडरूम में रखने से  बचना चाहिए-

  • आज की मॉर्डन फॅमिली अपने बेडरूम को सजाने के लिए इंडोर plant का प्रयोग करते है, जैसे कांटे और नुकीले पौधे| लेकिन वास्तु दोष के अनुसार कभी भी कांटे और नुकीले पौधे बेडरूम में नहीं लगाने चाहिए।‌ ये पौधे वैवाहिक जीवन में बांधा डालते हैं|
  • प्यार का प्रतीक कहे जाने वाले ताजमहल की फोटो लगानी अशुभ मानी जाती है। इसलिए बैडरूम में ताजमहल की फोटो, दुख, हिसंक, लड़ाई-झगड़े, दुख जताने वाली व टूटे हुए फ्रेम की तस्वीरें कभी भी ना लगाए| हो सके तो अपने बेडरूम में मुस्कुराते हुए चेहरे और अपनी शादी की तस्वीर लगाएं। इससे आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर हो वैवाहिक जीवन में सुख का आगमन होगा|
  • बेडरूम का पंखा या एसी खराब होने पर उसे तुरंत ठीक करवाएं। नहीं तो पति-पत्नी में झगड़े होने का कारण बनता है। इसतरह रिश्ते में खटास आने के साथ दूरियां पैदा हो सकती है।
  • बेडरूम में रखे जूठे बर्तन भी वैवाहिक जीवन में खटास तथा दूरियां पैदा करती है| इसलिए भूल करके भी बेडरूम में जूठे बर्तन न रखे|
  • बेडरूम में खासतौर पर बेड के ठीक सामने आइना नहीं होना चाहिए। इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है। ऐसे में पति- पत्नि में लड़ाई- झगड़े बढ़ने के साथ घर का माहौल अशांत रहता है।