अपने प्रियजनों के साथ रहना क्यों है फायदेमंद?

Loading

-सीमा कुमारी

हर किसी को अपना और अपने बच्चों (Children) के प्रति चिंता (Tension) रहती है। क्योंकि हमारे बच्चे सुरक्षित (Secure) व्यक्ति के पास हैं या नहीं, जिस व्यक्ति के साथ हमारे बच्चे समय बिता रहे हैं। वह कितना अपना है और हमसे या हमारे बच्चों से कितना प्यार (Love) करता है? हालांकि, हममें से बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जो लोग हमारे करीब (Close) होते हैं उनके पास रहने से आपको कई लाभ मिलते हैं। अपने बचपन के दिनों के दौरान, हम प्यार और सुरक्षित महसूस करने के लिए अपने माता-पिता (Mother-Father) के पास में रहना पसंद करते थे। इसके पीछे वास्तव में एक वैज्ञानिक अवधारणा (Scientific concept) है। किसी ऐसे व्यक्ति के पास में रहने जिसे हम प्यार करते हैं या जो हमें प्यार करता है, हमें शांति और सुरक्षा की अनुभव प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि जिससे आप प्यार करते हैं, उनके पास रहना क्यों फायदेमंद है…

  • अपने किसी करीबी के पास रहने से आपको किसी प्रकार का डर या भय नहीं लगता है और आपको निर्भय होकर रहने में मदद मिलती है।यह आपको खुशी देता है और आपका समय पर साथ देता है|
  • हमारे साथी या करीबी के पास में रहना हमें सुरक्षित महसूस कराता है। यह सुरक्षा की भावना देता है। इसलिए हम आराम और शांति महसूस करते हैं।
  • अपनों के पास रहने से हम सुरक्षित रहते है और आपके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं करता है। जिससे हमारे मस्तिष्क में कई रसायनों को रिलीज होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता हैं। इतना ही नहीं, आप अपने या अपने बच्चों को सुरक्षित महसूस कराते है|
  • जब हम उस व्यक्ति के पास में रहते हैं जिसे हम प्यार करते हैं, तो यह हमें खुशी देता है। हम प्रसन्न और आरामदायक महसूस करते हैं। यह तुरंत हमारे मूड को बेहतर करता है और हमें खुशी महसूस करने में मदद करता है।