नए साल में लाएं ये चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Loading

-सीमा कुमारी

नए साल यानी 2021 का आगमन हो चुका है और अब लोगों को नए साल से ख़ास उम्मीदें हैं| दरअसल बीते साल में कोरोना के कारण बहुत से लोगों को सेहत के व आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसलिए हर कोई इस नए साल में खुदके व अपने परिवार के बेहतर भविष्य की कामना कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ उपाय बताते हैं। इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी।

  • अगर बहुत मेहनत करने के बावजूद भी आपको मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा, तो ऐसे में घर की पूर्व दिशा को साफ रखें। इसके गंदा होने से समाज में मान की प्राप्ति कम होने के साथ परेशानियां हो सकती है। साथ ही इस दिशा में पीतल की धातु का सूर्य लगाएं। इसके तेज से घर व आपकी किस्मत चमकेगी।
  • अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ रहे हैं तो इसके लिए घर की उत्तर दिशा की ओर ध्यान दें। इस जगह पर कोई भी भारी, बेकार सामान रखने से बचें। वास्तु के अनुसार, इस दिशा पर किचन या बाथरूम होने से भी काम में रूकावटें आने लगती हैं। ऐसे में इस दिशा से तुरंत इन चीजों को हटा दें।
  • इसके साथ ही दक्षिण दिशा में कभी भी अंधेरा ना होने दें। इसके लिए आप यहां पर जीरो वॉट का लाल रंग का बल्ब लगा दें। साथ ही इसे 24 घंटे चलता ही रहने दें।
  • आर्थिक रूप से तंगी का सामना कर रहे लोगों को घर की उत्तर दिशा को साफ रखना चाहिए। असल में, यह दिशा धन के देवता कुबेर की होने से इसे साफ रखना चाहिए। साथ ही यहां पर भारी सामान रखने व शौचालय बनवाने और कूड़ेदान को रखने से बचें। इस दिशा पर मनी प्लांट का पौधा व पानी का स्रोत होना शुभ माना जाता है। अगर आप नल नहीं लगवा सकते हैं तो यहां पर एक्वेरियम रख दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।