इस दिन कटवाएं बाल और दाढ़ी, होगी पैसों की बरसात

    Loading

    – सीमा कुमारी

    सनातन हिन्दू धर्म में जीवन में हर कदम पर कुछ शुभ और अशुभ संकेत बताए गए हैं। आमतौर पर लोग बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए छुट्टी का दिन, यानी रविवार का दिन ही चुनते हैं।

    दरअसल, छुट्टी का दिन होने के कारण इसे बाल कटवाने के लिए सबसे सही मानते हैं, लेकिन सप्ताह के अलग-अलग दिनों में बाल और दाढ़ी कटवाने का फल भी भिन्न-भिन्न होता है।

    हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। कहते हैं, इस दिन बाल कटवाने से धन और बुद्धि की हानि होती है। आइए जानें हफ्ते के किस दिन बाल और दाढ़ी कटवाना शुभ होता है।

    • ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इसलिए इस दिन बाल और दाढ़ी कटवाने की मनाही होती है। ऐसा न करने पर धन और बुद्धि की हानि होती है। क्योंकि, रविवार का दिन सफलता से जुड़ा है। इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से कार्यों में असफलता मिलती है। साथ ही प्रयास करने के बाद भी कार्य सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में व्यक्ति का आत्‍मविश्‍वास कमजोर होने लगता है।
    • सोमवार (Monday)  के दिन बाल कटवाने से व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता है और इसका अशुभ फल स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में इस दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए। इसका मतलब है कि अगर आपने इस दिन बाल और दाढ़ी कटवाई तो आपको मानसिक और शारीरिक दोनों विकारों का सामना करना पड़ सकता है।
    • मंगलवार (Tuesday) के दिन बाल कटवाने से आयु घटती है। इसे असामयिक मृत्यु का कारक माना जाता है।
    • बुधवार के दिन दाढ़ी और बाल कटवाने के लिए शुभ होता है। इससे धन-धान्य बढ़ता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर आप चाहते हैं कि माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे तो इसी दिन दाढ़ी और बाल कटवाएं।
    • गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन बाल कटवाने या नाखून काटने से घर से बरकत और सुख-शांति चली जाती है। साथ ही व्यक्ति के मान-सम्मान में भी कमी आती है। इसलिए इस दिन ऐसा बिल्कुल भी ना करें।
    • शुक्रवार का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं का माना जाता है। इस दिन बाल काटने या नाखून काटने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ माना जाता है। इससे लाभ और यश की प्राप्ति होती है।
    • शनिवार को बाल कटवाना बहुत अशुभ होता है। इस दिन बाल और दाढ़ी कटवाना मृत्यु का कारण माना जाता है।