गृह प्रवेश पर तो जरूर करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख – शांति

Loading

-सीमा कुमारी 

हर इंसान चाहता है कि उसका अपना घर हो इसके लिए दिन -रात कड़ी मेहनत करता है। ताकि वह घर पर सुख और शांति से रह सके| नए घर में प्रवेश करने से पहले पूजा, हवन आदि करवाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, नए घर में गृह प्रवेश के समय घर की महिला या मुख्य सदस्य द्वारा कुछ खास उपायों को करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व बरकत बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में चर्चा करते हैं…

  • नए घर में जाने से पहले पुरूष को अपना दाहिना और महिला को बायां पैर आगे रखना चाहिए। इससे घर में मौजूद वास्तुदोष दूर होता है  और देवी-देवताओं का वास होगा। ऐसे में घर पर खुशहाली बनी रहेगी।
  • नए घर में जाते ही प्रथम पूजनीय गणेश की मूर्ति या तस्वीर, दक्षिणावर्ती शंख और श्रीयंत्र की स्थापना करना शुभ होता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा मिलने के साथ घर अन्न व धन से भरा रहता है।
  • नए मकान में एंट्री करने के लिए घर के मुख्य सदस्य को नारियल, हल्दी, गुड़ व चावल लेकर अंदर जाना चाहिए। इसके अलावा महिला को यह सामान अपने पल्ले में रखकर घर के अंदर आना चाहिए।
  • नए घर में खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। ऐसे में पति-पत्नी को मंगल कलश लेकर घर में प्रवेश करना चाहिए। इसके लिए पीतल या मिट्टी के कलश में जल भर कर उसमें पांच आम के पत्ते डालें। फिर इसके ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। फिर ही घर में जाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।
  • घर में प्रवेश के पहले ही दिन महिला कलश में जल भरकर इसे ईशान कोण में रखें। इसे रखने के साथ-साथ गणेश जी के किसी भी सिद्ध मंत्रों का उच्चारण करते रहें। ऐसा करने से घर-परिवार का बुरी नजर से बचाव रहेगा। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलने से खुशियों भरा माहौल बना रहेगा।