Image: Google
Image: Google

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन का ख़ास महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु जी का होता है, इस दिन जो भी श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से करता है। उसके जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख और शांति आती है, लेकिन धर्मपण्डितों का कहना है कि इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना अति आवश्यक समझा जाता है। चलिए जानें  कौन से काम इस दिन नहीं करने चाहिए।      

    • ऐसी मान्यता है कि  इस दिन खिचड़ी न तो घर में बनाएं और न खाएं, खिचड़ी खाकर सफर नहीं करना चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है।
    • गुरुजनों  का कहना है कि इस दिन महिला और पुरुषों को बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे बृहस्पति कमजोर हो जाता है और उन्नति में बाधाएं आती हैं। 
    • कहा जाता है कि गुरुवार को महिलाओं को अपना सिर नहीं धोना चाहिए। अगर वे ऐसा करती हैं तो इससे उनकी जन्म कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है जिससे उनके दांपत्य जीवन में परेशानी आती है। पति व संतान की उन्नति भी रुक जाती है।
    • मान्यता अनुसार, इस  दिन केले नहीं खाने चाहिए, क्योंकि इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है। इसके साथ ही  इस  दिन घर में  कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।
    • कहा जाता है कि इस दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।