गंगा जल से करें ये टोटके, बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

Loading

-सीमा कुमारी

हिन्दू धर्म में गंगा जल को शुद्ध एवं पवित्र माना जाता है। धार्मिक कार्यों में गंगा जल का उपयोग किया जाता है। पूजा सामग्री में गंगा जल को पवित्र और शुद्ध मानते हुए पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार, गंगा जल को अमृत माना जाता है। कुछ उपायों को करने से जीवन की समस्याएं दूर होकर मनोकामनाओं को पूरा किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन टोटकों के बारे में…

  • गंगा जल को घर पर हमेशा रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। घर में खुशियों का आगमन होने के साथ अन्न व धन की बरकत  होती है।
  • वास्तु के अनुसार, नियमित रूप से भोलेनाथ को गंगा जल चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर सुख मिलता है। साथ ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • घर पर रोजाना गंगा जल का छिड़काव करने से, सेहत में सुधार होने के साथ बीमारियाँ दूर रहती है।
  • जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में वे गंगा जल से जुड़ा यह उपाय कर सकते हैं। इसके लिए पीतल के लोटे में गंगा जल भरकर शिव जी को चढ़ाएं। बाद में उसमें बिल्वपत्र और कमल पुष्‍प डालकर महादेव को अर्पित करें। इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।
  • घर पर गंगा जल रखने से कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत बनते हैं। इसके लिए गंगा जल को पीतल की बोतल में डाल उसे अपने कमरे के उत्तर-पूर्व कोण में रखें।