Image: Google
Image: Google

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आज हर इंसान चाहता है कि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो, यानी पैसे के मामले में, और साथ ही इस मामले में कि घर- परिवार में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहे।  इसके लिए कड़ी से कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन, घर में पड़ी कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो वास्तु-दोष के अंतर्गत सही नहीं हैं। ज्योतिष शास्त्र में घर में कुछ चीजों का होना बहुत अशुभ माना जाता है। इन चीजों के घर में होने से इंसान की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। घर-परिवार में सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए वास्तु के हिसाब से चीजों का सही होना बहुत जरूरी होता है।ऐसा कहा जाता है कि घर में रखी कुछ चीजें अशुभता का प्रतीक होती हैं। चलिए जानें इस बारे में…

    • वास्तु दोष के अनुसार घर में देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि टूटी हुई मूर्तियां होने से घर में नकारात्मक उर्जा का संचार होता है और धन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
    • मानते हैं कि घर पर बंद घड़ियां रखने से आर्थिक समस्या उत्पन्न होती हैं और तरक्की में रुकावट होती है।
    • वास्तु शास्त्र में नल से लगातार पानी का टपकना अशुभ माना गया है। ऐसा होने से धन की हानि होती है। कहा जाता है कि जिस तरह नल से पानी टपकता रहता है उसी प्रकार आपका संचित धन भी धीरे-धीरे खर्च होता जाता है और बचत कठिन हो जाती है।
    • वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर घर की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं, तो उसे जल्दी से जल्दी भरवा देना चाहिए। क्योंकि, दीवारों में पड़ी दरारें धन-हानि का कारण बनती हैं। ऐसे घरों में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
    • ऐसा माना जाता है कि अगर जीवन में संघर्ष को कम करना चाहते हों, तो जूते-चप्पल सही से रखें। घर में पुराने, फटे या खराब जूते चप्पल रखने से संघर्ष बढ़ता है।
    • कहा जाता है कि छत पर कूड़ा-कबाड़ और गंदगी होने से धन-संबंधी विषयों को लेकर चिंता बनी रहती है मान- सम्मान की भी हानि होती है।