धूनी करने से दूर होंगी सारी परेशानियां, जानें इसे जलाने के नियम

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हिन्दू धर्म में हवन करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में नियम के साथ अलग-अलग तरह की धूप जलाने से जीवन में आ रही परेशानियों से  मुक्ति  मिलती है।

    वैसे तो घर में रोजाना धूप दिखाना चाहिए।  लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो तेरस, चौदस, अमावस्या, चौदस तथा पूर्णिमा में अवश्य धूप जरूर जलाएं।

    • वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर पर धूप जलाने के कई लाभ होते हैं, जैसे- वातावरण में मौजूद कीटाणु नष्ट होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। साथ-ही-साथ इससे मन को शांति मिलती है। घर की नेगेटिविटी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से लड़ाई-झगड़े भी दूर होते हैं।
    • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, लोहबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाने से घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही, देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। खासतौर पर गुरुवार के दिन इसे जलाने से विशेष लाभ मिलता है।
    • कहा जाता है कि घर का वास्तु ठीक ना होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसे ठीक करने के लिए सप्ताह में 1-2 बार नीम की पत्तियां जलाकर पूरे घर में दिखाएं। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने के साथ जीवाणु नष्ट हो जाएंगे।
    • हर शनिवार की शाम पीपल पेड़ की पूजा करके धूप व दीपक जलाएं। इससे ‘शनिदोष’ से छुटकारा मिलेगा। जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

    ये सामान्य जानकारियां पारंपरिक प्रथाओं से आज तक चलती आ रही हैं।