Image: Google
Image: Google

    Loading

    सबसे शुभ और मांगलिक नक्षत्र (Nakshatra) गुरु पुष्‍य योग (गुरु Pushya Yoga) इस साल आज यानी 25 फरवरी (25 February) को है।  ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आकाश में कुल 27 नक्षत्र (27 Nakshatra) होते हैं, जिनमें से पुष्य योग नक्षत्रों का राजा (King Of Nakshatra) कहा जाता है। यह इतना शुभ माना जाता है कि इस दिन बिना पंचांग (Panchang) देखे आप कोई भी शुभ कार्य (Auspicious work) कर सकते हैं। जब भी कभी गुरुवार के दिन पुष्य योग बनता है तो उस दिन को गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Yoga) कहा जाता है। यह दिन पूजा पाठ के अलावा ख़रीददारी के लिए भी शुभ है। 

    भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा-
    गुरु पुष्य योग के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के साथ माँ लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की पूजा विधि विधान के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त को मन चाहा आशीर्वाद देती हैं। गुरु पुष्य योग आज यानी 25 फरवरी के बाद सीधे दीवाली से पहले 28 अक्टूबर को बनेगा। 

    ख़रीददारी-
    गुरु पुष्य योग के दिन ख़रीददारी करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप घर, वाहन, आभूषण, ज़मीन, सोना-चांदी खरीदने पर शुभ फल मिलता है। इसके अलावा इस शुभ दिन पर आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस दिन घर में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली चीजें भी खरीदना अच्छा माना जाता है इस दिन घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें खरीदना भी फलकारी होता है।  

    गुरु पुष्य योग के दिन शुभ मुहूर्त

    • 25 फरवरी, गुरुवार सुबह 6.55 बजे से 1.17 बजे तक रहेगा गुरु पुष्य योग
    • 25 फरवरी सुबह 6.55 से दोपहर 1.17 तक अमृत सिद्धि योग है
    • 25 फरवरी सुबह 6.55 से दोपहर 1.17 तक रहेगा सर्वार्थ सिद्ध योग।