File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव एक ऐसे देवता हैं, जो अपने भक्तों को कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इसलिए इन्हें ‘न्याय का देवता’ भी कहा जाता है। अच्छे कर्म करने वाले लोगों पर शनि देव अपनी कृपा बनाए रखते हैं। शनिवार को भगवान शनि देव (Shani Dev) का प्रमुख दिन माना गया है। इसके अलावा मंगलवार के दिन श्रीराम भक्त बजरंगबली हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने वालों को भी शनि देव के प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन सुबह के समय में कुछ चीजों का दिखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपको भी शनिवार के दिन सुबह-सुबह ये चीजें दिखें, तो समझ जाएं कि आपका दिन शुभ होने वाला है और आपको शनिदेव की विशेष कृपा मिलने वाली है। चलिए जानें उन चीजें के बारे में…

    • ऐसा कहते हैं कि शनिवार की सुबह अगर आपको कोई सफाई कर्मचारी दिखता है, तो यह आपके लिए शुभ है, कहते है कि इन सफाई कर्मचारी को कुछ पैसे और काले रंग के कपड़े जरूर दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है।
    • शनिवार की सुबह अगर आपको काला कुत्ता दिखता है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन अगर आपको कोई काला कुत्ता दिख जाए तो उसे तेल या घी लगी हुई रोटी या फिर बिस्किट आदि जरूर खिलाएं। अगर आप हर शनिवार को ऐसा करते हैं, तो आप पर शनिदेव की असीम कृपा सदैव बनी रहेगी।
    • अगर आपको इस दिन कोई गरीब व्यक्ति या भिखारी दिख जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसे में इन्हें आप जरूर दान दें। ऐसा करने से शनिदेव खुश होते हैं। इस दिन भिखारी या गरीब का अनादर करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
    • ये बात सच है कि शनिदेव अपने भक्तों को कर्मों के आधार पर फल देते हैं। अगर कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाए, तो शनिदेव की कृपा हम भक्तों पर सदैव बनी रहती है। इसलिए शनिदेव से डरने की बजाए उनके नियमों का पालन करें। जरूर आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है।