सही दिशा में रखें कूड़ेदान, घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हमारे जीवन में वास्तु का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, वास्तु सही हो तो घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यही कारण है कि लोग किसी भी चीज को खरीदने से पहले सही दिशा को जरूर देखते हैं, जैसे जमीन खरीदनी हो, घर बनवाना हो या फिर घर की चीजों को रखने की बात हो।

    हमेशा वास्तु का ध्यान रखा जाता है। उसी के अनुसार, जमीन-घर की खरीद-फरोख्‍त या फिर घर की चीजों को रखना। बहरहाल, ये सब कुछ करने के पीछे एक ही उद्देश्य होता है कि हमारे जीवन में सुख-शांति और धन-ऐश्वर्य बना रहे।

    क्‍या आप जानते हैं कि बाकी चीजों को सही दिशा में रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कूड़ेदान को सही दिशा में रखना। अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    आइए जानें घर में किस दिशा में कूड़ेदान रखना चाहिए ?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी उत्‍तर दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। यदि गलती से भी आपने ऐसा किया है, तो कोशिश करें कि तुरंत उस दिशा से कूड़ेदान को हटा दें। वास्तु शास्त्र कहता है कि उत्तर दिशा धन और अवसर प्रदान करने वाली दिशा है। ऐसे में यदि इस दिशा में कूड़ेदान रखा जाए तो करियर में परेशानियां आती हैं।

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कूड़ेदान को रखने की सही दिशा दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम है। दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम को अपव्यय और विसर्जन का जोन माना जाता है। ऐसे में  इस दिशा में कूड़ेदान रखने से दिमाग शांत रहता है। काम के प्रति फोकस बना रहता है। घर में सकारात्मकता के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखने से नौकरी ढूंढ़ रहे व्यक्ति के जीवन में काफी दिक्कतें आती हैं। कई बार काफी निराशा होने से मानसिक तनाव भी बना रहता   है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए कूड़ेदान को सही दिशा में ही रखें।