जानें धनतेरस, नरक चतुर्थी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के शुभ मुहूर्त

Loading

दीपों का त्यौहार दीपावली इस साल 14 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्यौहार पांच दिन का महापर्व होता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। उसके बाद नरक चतुर्थी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिरी दिन भाई दूज का होता है। इन सभी दिनों में अलग-अलग देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। 

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जबकि नरक चतुर्थी का दिन यमराज का माना जाता है, दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन लोग गोवर्धन भगवान की आराधना करते हैं और गाय की सेवा करते हैं। वहीं भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना कर उन्हें तिलक करती हैं। तो आइए जानते हैं इन सभी त्यौहारों के शुभ मुहूर्त… 

शुभ मुहूर्त 

धनतेरस-

  • तिथि- 12 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक
  • पूजा मुहूर्त-  12 नवंबर शाम 5:35 से 8:05 तक 

नरक चतुर्थी- 

  • तिथि: 14 नवंबर 2020
  • स्नान मुहूर्त: 14 नवंबर सुबह 05:23 बजे से 06:43 बजे तक
  • अवधि: 01 घंटे 20 मिनट  

दीपावली-

  • तिथि: 14 नवंबर 2020
  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 14 नवंबर शाम 5:28 बजे से 7:24 बजे तक
  • अवधि: 01 घंटे 56 मिनट 

गोवर्धन पूजा-

  • तिथि: 15 नवंबर 2020
  • गोवर्धन पूजा मुहूर्त: 15 नवंबर दोपहर 03:19 बजे से शाम 05:27 बजे तक
  • अवधि: 02 घंटे 09 मिनट

भाई दूजा-

  • तिथि: 16 नवंबर 2020
  • भाई दूज मुहूर्त: दोपहर 01:10 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक
  • अवधि: 02 घंटे 08 मिनट