File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता की विशेष पूजा अर्चना के लिए रखा जाता है। सप्ताह का पहला दिन यानी, सोमवार का दिन शिव भक्‍तों के लिए एक खास महत्‍व रखता है। शास्त्रों के अनुसार, देवों के देव महादेव भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले एक देवता हैं। कहते हैं कि, शिवजी की भक्ति हर पल ही शुभ होती है। अगर भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से की जाए तो शिव अपने भक्तों पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानें कैसे भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न किया जाए…

    • ऐसा कहा जाता है कि अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन व भक्ति से पूजा की जाए तो भोलेबाबा शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
    • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है। सोमवार का दिन भोलेबाबा को समर्पित है। इसलिए इस दिन सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए।
    • कहा जाता है कि चंद्रमा इसी दिन भगवान शिव की पूजा करते थे, जिससे उन्‍हें निरोगी काया मिली। इसलिए सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    • ऐसा भी कहते हैं कि भोले नाथ को चंदन, अक्षत,बेलपत्र धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल  बहुत  ही प्रिय है। इसे चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
    • सोमवार के दिन भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग जरूर लगाना चाहिए और उनकी आरती धूप, दीप से जरूर करें। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
    • गुरूजन कहते हैं, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बरसाते हैं।
    • शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा में किसी विशेष साम्रगी की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि  दूध, गंगाजल चंदन, अक्षत,बेलपत्र, धतूरा आदि, और हो सके इस दिन ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।