सितंबर में हैं ये बड़े त्योहार, देखें लिस्ट

    Loading

    -सीमा कुमारी

    23 अगस्त से भादो महीना शुरू हो चुका है। भादो महीना आते ही त्योहारों का महीना शुरू हो जाता है। इस महीने में कई अन्य तीज-त्यौहार भी आएंगे जो कि सितंबर महीने में मनाए जाएंगे। आइए जानें सितंबर महीने में कौन-कौन से मुख्य त्यौहार आने वाले हैं और उनका क्या महत्व है।

    अजा एकादशी

    ‘अजा एकादशी’ व्रत 3 सितंबर को रखा जाएगा। हर साल यह व्रत भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। 

    पिठौरी अमावस्या

    हिंदू पंचांग के अनुसार,  ‘पिठौरी अमावस्या’ 6 सितंबर को मनाई जाएगी। इस भाद्रपद अमावस्या को पिठौरी या  ‘कुशग्रहणी अमावस्या’ के नाम से भी जाना जाता है। 

    हरतालिका तीज

    भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ‘हरतालिका तीज’ पर्व आता है। इस बार यह त्योहार 9 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन महिलाएं और लड़कियां सारा दिन निर्जल रह कर सौभाग्यवती रहने का वरदान प्राप्त करती हैं।

    गणेश चतुर्थी

    ‘गणेश चतुर्थी’ पर्व 10 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान गणेश का जन्म भादप्रद माह के शुक्ल पक्ष कि चतुर्थी को हुआ था। इसलिए हर साल यह पर्व इसी दिन मनाया जाता है।

    विश्वकर्मा पूजा

    विश्वकर्मा पूजा 17 को है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हर साल कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।

    परिवर्तनी एकादशी

    ‘परिवर्तनी एकादशी’ 17 सितंबर को है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘परिवर्तनी एकादशी’ कहते हैं। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की उपासना करने का विधान है। 

    भाद्रपद पूर्णिमा

    ‘भाद्रपद पूर्णिमा’ 20 सितंबर को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्र माह में आने वाली पूर्णिमा को ‘भाद्रपद पूर्णिमा’ कहते हैं। पूर्णिमा की तिथि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है।

    21 सितंबर पितृपक्ष आरंभ

    24 सितंबर (शुक्रवार) गणेश संकष्टी चतुर्थी, भरणी श्राद्ध

    29 सितंबर (बुधवार), जिवित्पुत्रिका व्रत, अष्टमी श्राद्ध

    30 सितंबर (गुरुवार), मातृ नवमी श्राद्ध