Pic Credit : Twitter
Pic Credit : Twitter

    Loading

    चांद की सैर (Moon Ride) का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। आपको बता दें कि जापान के अरबपति (Billionaire) युसाकु मेजवा (Yusaku Maezawa) ने सोशल मीडिया पर अनोखा निमंत्रण जारी किया है। इस इनविटेशन (Invitation) में उन्होंने आठ लोगों को उनके साथ चांद पर सैर करने के लिए बुलाया है। खास बात यह है कि इस अनोखी यात्रा (Unique Journey) का पूरा खर्च खुद युसाकु उठाएंगे। युसाकु मेजवा, इस चांद यात्रा पर जाने के लिए सभी क्षेत्रों से आठ लोगों को चुनेंगे। 

    ट्विटर पर शेयर किया गया है वीडियो 

    युसाकु ने अपने ट्विटर हैंडल (Twitter Handle) पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह इस यात्रा में हर तरह की पृष्ठभूमि (From every Background) के लोगों को जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए एक आवेदन फॉर्म (Application Form) भी शेयर किया है। इस खास मिशन को ‘डियर मून’ (Dear Moon) नाम दिया गया है। युसाकु ने कहा कि उन्होंने सारी टिकट खरीद ली हैं। उनके अनुसार यह एक प्रकार से निजी यात्रा होगी। युसाकु द्वारा जारी आवेदन में कोई भी व्यक्ति प्री-रजिस्ट्रेशन (Pre-Registration) करा सकता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया से संबंधित उन्हें मेल किया जाएगा। आपको बता दें कि यह अभियान एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा साल 2023 में प्रस्तावित है।

    छह दिन की होगी ‘डियर मून’ की यात्रा  

    युसाकु ने बताया कि हमारे साथ जो भी आठ लोग जाएंगे वह कुछ न कुछ वहां से जरुर सीख के आएं। वह सभी अलग-अलग क्षेत्रों (Different Region) में काम करते हो और वापस आने के बाद इस सफर से और शानदार ढंग से कुछ करके दिखाएं। ‘डियर मून’ (Dear Moon) की यह यात्रा छह दिन (6 Days) की होगी। युसाकु जापान की सबसे बड़ी ऑनलाइन फैशन कंपनी जोजोटाउन (Online Fashion Company) के मालिक हैं। एलन मस्क ने उन्हें मिशन ‘डियरमून’ का पहला यात्री बनाया है।

    वर्ष 2021 के अंत तक आ सकता है मिशन इंसपिरेशन-4 

    ‘डियरमून मिशन’ के माध्यम से इंसानों के जाने का यह अभियान 1972 के बाद होगा। स्पेसएक्स ने 2021 के अंत तक नागरिकों के लिए मिशन इंसपिरेशन-4 (Mission Inspiration) की योजना बनाई हुई है। यह चैरिटी मिशन होगा। अमेरिका के पायलट (American Pilot) और अरबपति व्यापारी जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) इसका नेतृत्व करेंगे। कहा जा रहा है कि इनके साथ तीन लोग और जाएंगे।