आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए कितने बजे शुरू होगा सूतक

पूरे देश में आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। आइए जानते हैं आज के सूर्य ग्रहण के टाइम सूतक और ग्रहण से जुड़ी खास बातें।

  • साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज
  • ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Loading

Surya Grahan 2020: सोमवार यानी आज साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। धर्मग्रंथों के अनुसार सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक लग जाता है, लेकिन ग्रहण की परछाई का कोई प्रभाव मान्य नहीं होने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं है। आपको बता दें, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था। इस साल तक़रीबन  छह ग्रहण लगे, जिनमें दो सूर्य और चार चंद्रग्रहण शामिल हैं। आज लगने वाले  सूर्यग्रहण के दिन अमावस्या और सोमवार होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जा रहा है। भारत में भले ही सूर्यग्रहण नहीं दिखे लेकिन इसकी तिथि और समय हम हमारे दर्शकों के लिए लाए है। 

सूर्यग्रहण समय: 14 दिसंबर को 7:03  शाम से 15 दिसंबर को सुबह 12:23 बजे तक होगा। अधिकतम ग्रहण सुबह 9:43 बजे होने की उम्मीद है।

भारत में यह सूर्य ग्रहण दिन के समय नहीं होगा, इसलिए यह हमें दिखाई नहीं देगा। 

Timeanddate की रिपोर्ट के अनुसार,  श्रीनगर में UTC का समय आंशिक ग्रहण देखने के लिए पहला स्थान 14 दिसंबर, 13:33:55 14 दिसंबर, 19:03:55

पूर्ण ग्रहण 14 दिसंबर, 14:32:34 14 दिसंबर, 20:02:34 को देखने के लिए पहला स्थान

अधिकतम ग्रहण 14 दिसंबर,  16:13:28 14 दिसंबर, 21:43:28

पूर्ण ग्रहण 14 दिसंबर, 17:54:18 14 दिसंबर

आंशिक ग्रहण देखने के लिए अंतिम स्थान 14 दिसंबर, 18:53:03 15 दिसंबर, 00:23:03

 ग्रहण के समय क्या न करें: ग्रहण की समयावधि में कई लोग पानी नहीं पीते हैं। इसके अलावा भोजन या भोजन की तैयारी नहीं करते। इस समय किसी तरह का कोई शुभ कार्य नहीं करते।