pune metro

    Loading

    पुणे:  पुणे शहर (Pune City) और पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के मेट्रो (Metro) प्रोजेक्ट के पहले चरण में करीब 6 लाख यात्रियों (Passengers) ने महीने भर में मेट्रो से सफर (Travel) किया है। इससे मेट्रो की तिजोरी में 80 लाख रुपए की इनकम (Income) हुई है। यात्रियों में पुणे के 4 लाख, जबकि पिंपरी-चिंचवड़ के 2 लाख यात्री शामिल है।

    पुणे के वनाज-गरवारे कॉलेज के पांच किलोमीटर, जबकि पिंपरी-फुगेवाडी के छह किलोमीटर के पहले चरण का उद्घाटन 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया गया। दोनों ही शहरों में पहले दिन से ही नागरिकों में मेट्रो सफर को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। दोनों ही शहर में छुट्टी के दिन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। यह जानकारी महामेट्रो ने दी है।

    मेट्रो में जन्मदिन, पुस्तक विमोचन, काव्य महफिल का आयोजन 

    पिंपरी-चिंचवड़ की आबादी की तुलना में पुणे की आबादी अधिक है। साथ ही पुणे के मेट्रो रूट के आसपास की आबादी भी काफी घनी है। इस वजह से पुणे में मेट्रो को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके बावजूद पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो को अपेक्षित रिस्पांस मिलने की बात महामेट्रो ने स्पष्ट की है। जन्मदिन, पुस्तक विमोचन, काव्य महफिल आदि कार्यक्रम भी पुणेकर मेट्रो में कर रहे हैं। साथ ही पिछले एक महीने में स्कूल, कॉलेज के टूर भी मेट्रो के जरिए ही किए गए।

    मेट्रो के समय में बढ़ोतरी

    मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन होने के बाद सुबह 8 से रात 9 तक मेट्रो से सफर किया जा सकता था, लेकिन यात्रियों के भारी रिस्पांस को देखते हुए शनिवार, रविवार और छुट्टियों के दिनों में मेट्रो से सफर की टाइमिंग एक घंटे बढ़ा दी गई है। इन दिनों रात 10 बजे तक मेट्रो चलती है। साथ ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए मेट्रो की फेरियां आधे घंटे की बजाए 25 मिनट पर कर दी गई है। यात्रियों के रिस्पांस को देखते हुए आने वाले समय में टाइमिंग और बदलाव हो सकते हैं।

    महामेट्रो का दावा

    • शनिवार, रविवार और छुट्टियों के दिनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी
    • पुणे में हर दिन औसतन 15 हजार लोग सफर कर रहे
    • पिंपरी-चिंचवड़ में हर दिन मेट्रो से औसतन 6 हजार लोग सफर कर रहे
    • वनाज-गरवारे कॉलेज रुट पर विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में कर रहे यात्रा
    • पिंपरी-चिंचवड़ में सभी वर्ग के लोग मेट्रो को इस्तेमाल करने लगे
    • दोनों शहरों में यात्रियों की संख्या में हो रहा उल्लेखनीय इजाफा

    अगला चरण

    • गरवारे कॉलेज से डेक्कन -2022
    • गरवारे कॉलेज से शिवाजी नगर कोर्ट – दिसंबर 2022
    • फुगेवाडी से रेंजहिल्स, शिवाजीनगर –दिसंबर 2022

    दोनों शहरों में मेट्रो सफर में लोकप्रिय बने, इसके लिए जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दोनों शहरों में पीएमपी की फीडर सर्विस शुरू की गई है और वह सेट हो रहा हैं। यात्रियों ने किराए पर साइकिल लेने की शुरुआत की गई है।

    - हेमंत सोनवणे, महाव्यवस्थापक, महामेट्रो, पुणे