आज जिनका जन्म दिन है,  सोमवार 19 सितंबर 2022

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 19 सितम्बर 2022
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में हानि होगी। वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी। व्यय और संतान की चिन्ता से मन विचलित रहेगा। वर्ष के मध्य में राज्य सम्मान मिलेगा। सामाजिक तनाव बना रहेगा। वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा। अध्ययन में मन लगेगा।
मेषऔर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को राज्य से सम्मान मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में नुकसान होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यय और संतान की चिन्ता रहेगी। मन विचलित रहेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा। क्रोध की अधिकता रह सकती है। सिंह राशि के व्यक्तियों का ध्यान रखना हितकर रहेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा।