आज जिनका जन्म दिन है,  गुरूवार 21 अक्टूबर 2021

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 21 अक्टूबर 2021
उनका आगामी वर्ष :

वर्ष के प्रारम्भ में मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी। मन व्यथित रहेगा। दौड़धूप अत्याधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में विवाद की स्थिति आने का योग है। वर्ष के मध्य में आत्म विष्वास जागेगा। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से मेल मिलाप होगा। वर्ष के अन्त में अचानक धन लाभ का योग है। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसिक कार्यों में आत्म विश्वास में सफलता का योग है। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मन व्यथित रहेगा। मित्रों के प्रति उदासीनता रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यस्तता रहेगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रवास में सावधानी वांछनीय। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक विवाद की संभावना है। मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक क्षेत्र में धन लाभ के योग पाये जाते हैं।