आज जिनका जन्म दिन है,  मंगलवार 19 अक्टूबर 2021

Loading


आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 19 अक्टूबर 2021
उनका आगामी वर्ष :

वर्ष के प्रारम्भ में मित्रों के मिलन से मन में प्रसन्नता होगी। व्यस्तता रहेगी। व्यवसायिक मित्रों के सहयोग से आर्थिक योजनायें पूंजी निवेष होगा। वर्ष के अन्त में मित्रों से विवाद हानिकारक रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में दौड़धूप करना होगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सामाजिक विवाद होगा। मान-सम्मान के प्रति सचेत रहें। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को आजीविका के क्षेत्र में अत्याधिक भागदौड़ करना होगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का पूंजी निवेष होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों के सहयोग से आर्थिक वृद्धि होगी। सिंह राशि के व्यक्तियों को श्रम की अधिकता रहेगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ विवादित स्थिति से हानि हो सकती है। मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को सफलता के योग हैं।