Photo Credit - Google Doodle
Photo Credit - Google Doodle

    Loading

    दिल्ली : कॉफी पीना हम सबको बेहद ही पसंद है। आजकल कॉफी बनाना इतना ज्यादा आसान हो गया है कि कॉफी मशीन (Coffee Machine) का बटन दबाया और कॉफी चुटकियों में रेडी होकर मिल जाती है। क्या आपने कभी इस बारें में सोचा है कि इतनी तेज रफ्तार में कॉफी तैयार करने वाले मशीन का अविष्कारक (Inventor) कौन है। तो चलिए आज हम आपको उस महान अविष्कारक से परिचय करवाते है। जिन्होंने कॉफी मशीन का अविष्कार किया था। हालांकि, आज वो हम सबके बीच नहीं है, लेकिन आज भी लोग उन्हें दिल से याद करते है।  

    दरअसल, कॉफी मशीन के अविष्कारक (Coffee Machine Inventor) एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Morionado) है। जिसका आज 171वीं जयंती है। इस खास अवसर पर गूगल ने उन्हें याद करते हुए, पूरी तरह से कॉफी से बनी कलाकृति में एस्प्रेसो मशीन को दर्शाने वाला एक GIF बनाया है। जो गूगल के डूडल में नजर आ रहा है। बता दें, एंजेलो मोरियोनडो का जन्म 6 जून साल 1851 को इटली के ट्यूरिन में उद्यमियों के एक परिवार में हुआ था। उनके दादा जी ने एक शराब बनाने वाली कंपनी का स्थापना किया था और बाद में कंपनी को एंजेलो मोरियोनडो के पिता ने संभाला। बाद में एंजेलो मोरियोनडो ने ‘मोरियोन्डो और गैरीग्लियो’ नाम की एक चॉक्लेट कंपनी की स्थापना की। जहां से एंजेलो मोरियोनडो के अविष्कार की जर्नी शुरू हुई।

    गौरतलब है कि एंजेलो मोरियोनडो के समय में इटली में कॉफी के प्रति लोगों के बीच ज्यादा क्रेज था, लेकिन उस समय कॉफी बनाने की धीमी प्रक्रिया की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इन्ही कारणों से एंजेलो मोरियोनडो कॉफी मशीन की खोज में लग गए। बता दें, एंजेलो मोरियोनडो ने साल 1884 में ट्यूरिन के जनरल एक्सपो में अपनी एस्प्रेसो मशीन को प्रेजेंट किया था। जिसके बाद इसे जनरल एक्सपो में कांस्य पदक से भी सम्मानित किया गया। 23 अक्टूबर, 1885 को पेरिस में रजिस्ट्रेशन के बाद एक अंतरराष्ट्रीय पेटेंट द्वारा आविष्कार की पुष्टि की गई।