आज का भविष्य,  शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

Loading

आज का भविष्य– शुक्रवार 12 अगस्त 2022
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक नम्र, धार्मिक, कृतज्ञ, और सर्वप्रिय होगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, बालक षांत रहेगा, विद्या के क्षेत्र में उन्नति करेगा, स्वतंत्र विचारधारा का होगा, यात्रायें अधिक करेगा।
मेष– अनुभवी लोगों की मदद से कामकाज अच्छा बनेगा, भावनात्मक संबंधों में गतिरोध दूर होगा, सुख एवं संतोश मिलेगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृषभ– आय के स़्त्रोतों पर विचार होगा, धार्मिककामकाज बनेगा, कोई ऐसी बात मालुम होगी, जो आपके लियेहितकर होगी, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन– वैवाहिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कानूनी मामलों में सफलता का योग है, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुख साधन प्राप्त होंगे।
कर्क– मेहमानों का आगमन होगा, धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी, राजकीय उलझन दूर होगी, रूका हुआ पैसा मिलेगा, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह– आयात निर्यात के कार्यो से लाभ की संभावना है, तनाव दूर होगा, नवीन दायित्वों की पूर्ति होगी। व्ययभार अधिक रहेगा।
कन्या– दौड़धूप से अच्छी सफलता का योग है, सामाजिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, परिचितों का सहयोग रहेगा।
तुला– तय कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता होगी, अधिकारियों के संपर्क लाभदायक, सामाजिक कार्य में मान सम्मान मिलेगा, श्रमसाध्य कार्यो में सफलता का योग है।
वृश्चिक– अधूरे कार्य सरलता से पूरे होंगे, नये अध्ययन की रूपरेखा बनेगी, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, माता पिता के सहयोग से लाभ होगा।
धनु– व्यापारिक साझेदारी लाभप्रद रहेगी, नये संपर्क उन्नति में सहायक होंगे, मातृपक्ष से कोई विषिश्ट समाचार मिलेगा, यात्रा का समय पर लाभ मिलेगा।
मकर– अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी, सभी की भावनाओं का सम्मान करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, कोई सुखद समाचार मिलेगा।
कुम्भ– जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे, सुख सुविधा में पर खर्च होगा,पारिवारिक बात बिगड़ सकती है, दायित्वों की पूर्ति होगी।
मीन– गुमी वस्तु या पुराना धन मिलने की उम्मीद है, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, दूसरों का सहयोग मिलेगा, आवेष में आकर कोई निर्णय न करें।
व्यापार भविष्य-
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा/प्रतिपदा को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, में उछाल आयेगा, लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, रूई, कपास, चांदी, सरसों, अलसी, अरंडी, चना के भाव में वृद्धि होगी, बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 6054 है।