आज का भविष्य,  सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

Loading

आज का भविष्य– सोमवार 18 अक्टूबर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, संतोषी, एकांतप्रिय महत्वाकांक्षी स्वाभाव का होगा। इनकी शिक्षा अच्छी होगी। नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। माता पिता के प्रति आस्थावान और स्नेही रहेगा।
मेष– मन की बात अपनों से कह दें, संबंधों में मधुरता आयेगी।यात्रा का योग है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।
वृषभ– खानपान में सावधानी रखें। कारोबारी साझेदारी लाभदायक रहेगी। धर्म में आस्था बढे़गी। अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें। आश्वासनों को पूर्ण नहीं कर पायेंगे।
मिथुन– विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। मनोरंजन आदि के योग है।
कर्क– अधिकारियों से बातचीत में नरमी बरतें। अचानक नई बात सामने आ सकती है। परिणाम सुखद एवं लाभदायक अनुकूल रहेंगे। शुभचिन्तकों की मदद मिलेगी।
सिंह– अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। अनावश्यक खर्च से परेशानी होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे। मनोरंजन में खर्च होगा।
कन्या– कानूनी मामले में अनदेखी करके परेशानी बढ़ा लेंगे। कार्य योजना में बदलाव से लाभ होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
तुला– लंबित योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं। कार्यस्थल पर विवाद से तनाव बढे़गा। कोइ ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको आत्म संतोष प्राप्त होगा।
वृश्चिक– बिना मांगे दूसरों को सलाह देना भारी पड़ सकती है। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। छोटी मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना काम न बिगाडे़।
धनु– वाहन खरीदने का मन बनेगा। गलतफहमी से रिश्तों में दरार आयेगी। अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जारी प्रयास सफल और सार्थक होगा। शुभ संदेश मिलेगा।
मकर– कार्यक्षेत्र में अधिकार और बर्चस्व बढे़गा। सहयोगी उपलब्धियों से ईषर्या करेंगे। पारिवारिक सुख संबंधों में निकटता आयेगी। पुरस्कार लाभ का योग है।
कुम्भ– प्रभावशाली लोगों के संपर्को का लाभ होगा। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी। पारिवारिक स्तर पर सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें। आपको थोड़ीे परेशानियों का अनुभव होगा।
मीन– सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे। धन व्यय होगा। व्यवसायिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।

व्यापार-भविष्य–
आश्विन शुक्ल त्रयोदशी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, के भाव में उठाल आयेगा। लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी। रूई, चांवल सरसों, लाख गेहॅू, चना, के भाव में वृद्धि होगी। आज बाजार का रूख देखकर कार्य करें। भाग्यांक 6068 है।