आज का भविष्य,  शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

Loading

आज का भविष्य– शनिवार 16 अक्टूबर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक चंचल, कोमल तथा आकर्षक व्यक्तित्ववान होगा, इनके कार्य एक से अधिक होते हैं, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा, यात्राप्रिय एवं लेखनादि में अधिक रूचि रखने वाला होगा।
मेष– तयशुदा कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता बढे़गी, वैभव के सामान पर विशेष खर्च की संभावना है। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
वृषभ– सहयोगी आपके व्यवहार से अपमाति महसूस कर सकते है, धार्मिक कार्यों में मानसिक संतोष बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, उत्साह एवं लगन रहेगी।
मिथुन– मनमौजी रवैया नुकसानदायी हो सकता है, परिचितों से नुकसान हो सकता है, शारीरिक अस्वस्थ्यता एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। सुख साधनों में वृद्धि होगी।
कर्क– कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पडे़गा, सुविधा के अभाव से परेशानी होगी, पारिवारिक क्लेश एवं विवाद से दूर रहें। अनावश्यक तनाव से बचें।
सिंह– भौतिक सुख सुविधा पर बडे़ खर्च की संभावना है, अपनी ताकत व पहुंच का सही लाभ लेने में नाकाम रहेंगे, न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कन्या– विपरीत हालात में समझौता करना लाभकारी हैं, लेखन अध्ययन, एवं नवीन कार्यों की योजनाओं पर विचार होगा, जवाबदारी के कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
तुला– व्यर्थ की कार्यों में समय बीतेगा, पुराने विवाद के समाधान के आसार हैं, भूमि भवन वाहनादि के कार्यों में सावधानी रखें, परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम उत्तम रहेंगें।
वृश्चिक– लेन देन के मामले आपका पक्ष मजबूत होगा, कर्जदारी से छुटकारा मिल सकता है, इच्छानुसार सफलता प्राप्त होने का योग है। विवादास्पद कार्य सफल होंगे।
धनु– जोखिम के कार्यों में रूचि बढे़गी, पारिवारिक मामलों में अपनों की मदद से लाभ होगा, मित्रों का सामान्य सुख मिलेगा, अधूरे कार्यों के पूर्ण होने का योग है।
मकर– अनुशासन की कमी से काम का बोझ बढ़ेगा, केरिअर में अच्छी प्रस्ताव मिलेंगे, शारीरिक श्रम एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी, अतिथि वृश्चिकमन हो सकता है।
कुम्भ– कार्य विस्तार की संभावना बन सकती है, सामाजिक जीवन में आपकी भूमिका की सभी प्रशंसा करेंगे। अनावश्यक विवाद से बचें। दैनिक नियमितता का ध्यान रखें।
मीन– आपकी भूमिका की सभी प्रशंसाा करेंगे, युवाओं के कैरिअर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं, स्थायी प्रयासों में लाभ होगा, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा।

व्यापार-भविष्य–
आश्विन शुक्ल एकादशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, तिलहन, तेल, अलसी, सरसों में अच्छी मंदी होगी, रूई, चांदी के भाव में तेजी का योग है। आज 10 बजकर 30 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 1925 है।