आज का भविष्य,  शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

Loading

आज का भविष्य– शनिवार 23 अक्टूबर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर, एवं अच्छे विचारों का होगा। शरीर से दुबला पतला फुर्तीला होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बचपन में निमोनिया आदि से तकलीफ होगी। किसी विशेष कला का ज्ञाता होगा। भाग्योन्नति जन्म स्थान से दूर होगी।

मेष– कानूनी मामले में आपका पक्ष मजबूत होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक कार्यो में समय का ध्यान रखकर कार्य करना लाभदायक रहेगा।
वृषभ– धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ मिलेगा। कामकाज बनने से प्रसन्नता होगी।
मिथुन– सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यो की रूपरेखा बन सकती है।
कर्क– आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज कल पर न टालें। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा। धार्मिक कार्य बनेगा।
सिंह– कारोबारी विस्तार की संभावना है। प्रापर्टी के कार्योमें सावधानी रखें। किसी अजनबी से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी।
कन्या– विपरीत स्थिति को अपने लिये अनुकूल बना लेंगे। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक एवं व्यापारिक कामकाज होगा। पारिवारिक या़त्रा होगी।
तुला– सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लेकर आगे बढें़। विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकतेे हैं। लाभदायक काम बनने का योग है।
वृश्चिक– कार्य क्षेत्र में समझौता करना लाभदायक रहेगा। विवादित मामले सुलझने के आसार हैं। सुख, सम्मान, प्रतिष्ठा बढेगी। दुविधा दूर होगी।
धनु– प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे। धार्मिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। मित्रों की मदद करेंगे।
मकर– पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। वैभव के सामान पर खर्च होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुम्भ– रूखे व्यवहार से मित्र वर्ग नाराज हो सकते हैं। वाणीं पर संयम रखना आवश्यक है। उच्च अध्ययन एवं अध्यापन का योग है। कामकाज में व्यस्तता रहेगी।
मीन– आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की योजना बनेगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है।
व्यापार-भविष्य–
कार्तिक कृष्ण तृतीया को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अरंडी, बिनोला, मॅूगफली, घी तेल के भाव में तेजी होगी। रूई, कपास, सूत, व लकड़ी से बनी वस्तुओं में तेजी का रूख रहेगा। भाग्यांक 4221 है।
—0—-

आज का भविय-: रविवार 24 अक्टूबर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सत्यवादी, शत्रु विजयी साहसी, और पराक्रमी होगा। क्रोधी स्वाभाव का होने के कारण दूसरों से कम बनेगी, किन्तु स्पष्टवादी होगा। समाज में लोकप्रियता बनी रहेगी। अपना जीवन स्वतंत्र रूप से व्यतीत करेगा।
मेष–– अपनी वस्तुओं को सम्हालकर रखें। कोई ऐसा कार्य होगा, जो आपके लिये हितकर रहेगा। साहस संयम से कार्य करें। मान सम्मान प्राप्त होगा।
वृषभ–– जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रियजनों के कारण खर्च होगा। पूर्व नियोजित कार्य अच्छी तरह से बनेगा। शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है।
मिथुन–– अधिकार में वृद्धि होगी। नये दायित्वों कीे पूर्ति होगी। परोपकारी कार्यो की संभावना है। धार्मिक कार्यो की यात्रा पर व्यय होगा।
कर्क– व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवर्तन का प्रयास सफल होगा। कोई चला आ रहा पुराना कामकाज बनेगा। सुख प्राप्त होगा।
सिंह–– रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा कुछ तनाव रह सकता है। मान प्रतिष्ठा की वृ़िद्ध होगी। खान पान पर संयम रखें।
कन्या–– बंधु बांधव से सहयोग मिलेगा। खानपान संबंधी सावधानी रखेें। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। पत्राचार करते समय सतर्कता रखें।
तुला–– मानसिक एवं शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग प्रबल है। अपूर्ण समाचारों पर निर्णय न करना हितकर रहेगा। लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक–– राजनैतिक स्थिरता बनी रहेगी। किसी नये प्रयास में सफलता मिलेगी। निजी मामलों को स्वयं सुलझाने का प्रयास लाभदायक रह सकता है।
धनु–– दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यो की अधिकता रहेगी। परेशानी का सामना करना पडे़गा।
मकर–– पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। बांछनीय मांगलिक कार्यो पर विचार विमर्श होगा।
कुम्भ–– संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। आकस्मिक लाभ होगा। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। जोखिम के कायो से बचने का प्रयास करें।
मीन–– शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किये गये प्रयास सफल होंगे। पराक्रम और पुरूषार्थ बना रहेगा।
व्यापार भविष्य-
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, वस्त्र, सन, जूट, पाट, बारदाना, जीरा, धनियां, लालमिर्च, गोल सुपारी, के भाव में मंदी होगी। 12 बजकर 8 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 7113है।