आज का भविष्य,  शनिवार, 8 अक्टूबर 2022

Loading

आज का भविष्य : रविवार 09 अक्टूबर 2022
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक का स्वस्थ्य, सुन्दर, हश्टपुश्ट तथा लंबे कद का होगा। दूसरों का आदर करेगा। किसी भी समस्या का सरलता से समाधान होगा। अंध विश्वासी एवं दूसरों की बात को समझने वाला बहुत चतुर होगा। माता पिता का भक्त होगा।

मेष–– व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा। मित्र मिलन होगा।
वृषभ–– इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव। आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा। पारिवारिक यात्रा सुखद एवं आनन्ददायक रहेगी।
मिथुन–– श्रम साध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। प्रवास का योग है। आमोद प्रमोद पर खर्च होगा। आलस्य को त्यागना हितकर रहेगा।
कर्क–– संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा। लेखन, अध्ययन, एवं मनोरंजन, के कार्यो में रूचि रहेगी। जोखिम के कार्यो में न उलझें। परिश्रम अधिक होगा।
सिंह–– बातों बातों में नये काम की शुरूआत हो सकती है। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे। कामकाजी यात्रा होगी।
कन्या–– आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज कल पर न टालें। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा। धार्मिक कार्य बनेगा।
तुला– मेष जायजाद संबंधी कार्य बनने का योग है। अनावश्यक विवादों को टालें। संयम रखकर कार्य करें। सफलता प्राप्ति का योग है। प्रवास में सतर्क रहें।
वृश्चिक– घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा। आर्थिक विकास हो सकता है। सम्मान मिलेगा। गलत बदलाव से बचें।
धनु– आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य कुशलता का विकास होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी। किये गये प्रयास सफल होंगे।
मकर–– पड़ोसी से विवाद हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। ईष्वर के प्रति आस्था रहेगी। धन लाभ का योग है। मित्र मिलन का योग है।
कुम्भ–– मांगलिक कार्यो का योग है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहनादि का सुख मिलेगा। दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मीन–– दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यो की अधिकता रहेगी। परेशानी का सामना करना पडे़गा।
व्यापार-भविष्य–
आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सूत, वस्त्र, सन, जूट, पाट, बारदाना, जीरा, धनियां, लालमिर्च, गोल सुपारी, के भाव में मंदी होगी। 12 बजकर 8 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 7113 है।