आज का भविष्य,  रविवार, 17 अक्टूबर 2021

Loading

आज का भविष्य– रविवार 17 अक्टूबर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, सहानुभूतिपूर्ण हृदय वाला होगा। इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी। नौकरी में सफलता प्राप्त करेगा। पारिवारिक जीवन सुखद एवं समृद्धिपूर्ण रहेगा। ईश्वर का भक्त होगा। बातचीत में प्रवीण एवं समझदार होगा।
मेष– अधिकारियों से कार्य के संबंध में उचित आश्वासन मिलेगा। व्यवसायिक कार्यो की पूर्ति होगी। भाग्यवर्धक प्रयास सफल होगा। अनावश्यक विवादों को बढ़ावा न देवें।
वृषभ– अनजाने में हुई भूल का प्रायश्चित करना पडे़गा। खानपान की गड़गड़ी से शारीरिक शिथिलता रहेगी। सोचे हुये कार्यो में विलंब होगा। लाभ प्राप्त होने का योग बनेगा।
मिथुन– जानते बूझते हुये भी कोई गलती कर देंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।
कर्क– वित्तीय घाटे की पूर्ति के लिये नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रियजन से उपहार पाकर खुशी होगी। भाग्यवर्धक समाचार मिलेंगे। श्रम अधिक करना पडे़गा।
सिंह– जिस कार्य को हाथ में लिया है, वह पूरा ही होगा। आप विरोधियों को मात देने में नाकाम रहेंगे। आकस्मिक लाभ होगा। आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगे।
कन्या– पारिवारिक अपेक्षाओं को पूरा करने मे नाकाम रहेंगे, जिससे परिजन नाराज हो सकते है। मानसिक पीड़ा कष्टदायक रहेगी। अनावश्यक कार्यो में धन व्यय होगा।
तुला– प्रापर्टी संबंधी विवाद के समाधान की उम्मीद है, उलझे मामले सुलझ जायेंगे। समय पर सोचे हुये कार्य बनगें उलझे मामले सुलझ जायेंगे। शुभ समाचार मिलेगा।
वृश्चिक– नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। प्रयास करने पर सफलता का योग है।
धनु– रचनात्मक कार्यो से जुडे़ लोग सम्मान हासिल कर सकते हैं, खर्च पर काबू रखें। परोपकारी कार्यो में यश मिलेगा। नौकरी में अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग पूर्ण रहेगा।
मकर– नए कार्य की शुरूआत में थोड़ी परेशानी होगी, धार्मिक आयोजन का योग है। नवीन निर्माण कार्य में शिथिलता रहेगी। किसी सदस्य की अस्वस्थ्यता से चिन्ता रहेगी।
कुम्भ– दूसरों की बातों पर भरोसा करने की बजाय खुद देख परखकर फैसला लें, पठन पाठन प्रवास आदि में रूचि रहेगी। संबंधों का विकास होगा। श्रम अधिक होगा।
मीन– कैरियर को लेकर चल रही उहापोह दूर होसकती है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। न्यायालयीन समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।

व्यापार-भविष्य–
आश्विन शुक्ल द्वादशी को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, चांदी, के भाव में तेजी होगी। गुड़ खांड, हींग, लालमिर्च, सरसों, के भाव में उठाव रहेगा। शेष वस्तुओं के भाव में चाल सम रहेगी। बादाम, तुला, पिस्ता, छुहारा, में मंदी की चाल चलेगी। भाग्यांक 2789 है।