आज का भविष्य,  गुरूवार, 21 अक्टूबर 2021

Loading

आज का भविष्य– गुरूवार 21 अक्टूबर 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, हष्टपुष्ट तथा बचपन में ज्वर, विकार, निमोनिया आदि से तकलीफ हो सकती है, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। किसी तकनीकी शिक्षा का ज्ञाता होगा।
मेष– कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। छोटे छोटे झगड़े बड़े विवाद का कारण बन सकता है। कार्य बनेगा, जिससे लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
वृषभ– परिचितों के कारणआपको कार्य करने में मुश्किल आ सकती है। वाद विवाद हो सकता है, नई योजनाओं का विचार होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी।
मिथुन– पारिवारिक परेशानी दूर होने से शांति मिलेगी। नए लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु की गतिविधियों पर नजर रखें।
कर्क– विरोधियों की चाल से नुकसान की संभावना है। सतर्क रहकर कार्य करें। अचानक किसी पारिवारिक जिम्मेदारी काअनुभव होगा। नई योजना से लाभ होगा।
सिंह– अनजान लोगों पर अधिक भरोसा नुकसान में डाल सकता है। फोन पर शुभ संदेश मिलेगा। मकान संपत्ति पर किये गये प्रयास सफल होंगे।
कन्या– जल्दी काम निवटाने के लिये किसी का सहयोग लेना पडे़गा। नए काम की तलाश में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक योजनाओं को बल मिलेगा।
तुला– साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। कैरियर में आ रही बाधा दूर होगी। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास सफल होगा।
वृश्चिक– मामूली सी बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है, बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी।
धनु– अपने व्यक्तिगत मामले में दूसरों की दखल से बचें, शिक्षा के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पडे़गा। आप परिवर्तन करना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी।
मकर– भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल की बाधायें दूर होंगी। रहन सहन अच्छा रहेगा। मातापिता का सुख मिलेगा। यात्रा में सफलता प्राप्त होगी।
कुम्भ– आप मन में किसी बात को लेकर भयभीत हो सकते हैं, प्रियजन का साथ वृश्चिके बढ़ने में हिम्मत देगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। घरेलू कार्योमें व्यस्तता रहेगी।
मीन– व्यापार विस्तार की संभावना बनेगी। कामकाज में देरी हो सकती है। थोडे लाभ में भी वाणी में सौम्यता एवं मधुरता रहेगी। आय का मार्ग सुलभ होगा।

व्यापार-भविष्य–
कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी तिल, गुड़, खांड़, शक्कर, में तेजी होगी। सभी धातु वस्तुओं में उतार चढाव आयेगा। व्यापार बाजार की लाईन देखकर कार्य करें। भाग्यांक 3720 है।