आज का भविष्य,  बुधवार, 8 फरवरी 2023

Loading

आज का भविष्य– बुधवार 08 फरवरी 2023
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा। खेलकूद के प्रति रूचि रहेगी। बचपन में स्वास्थ्य पीड़ा होगी। बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता पिता का भक्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी।
मेष– दूसरों के सुझावों को दिल से स्वीकार करेंगे, लाभ की संभावना बनेगी। नौकरी एवं राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी। निकटजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
वृषभ– उलझे मामले चतुराई से सुलझा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुशी मिलेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा होगी। लाभ कम व्यय की अधिकता रहेगी।
मिथुन– झूठ बोलकर अपना नुकसान कर लेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। कार्यो में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।
कर्क– आलोचना से घबराने की बजाये, डटकर मुकाबला करें। नुकसान से बच सकते हैं। मन में शांति और संतोष बना रहेगा। आय के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह– लगातार नुकसान से आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है, नये संपर्को से लाभ होगा। शत्रुओं पर आपका प्रभाव रहेगा। लाभ संचित होगा। कोई बात मालुम होगी।
कन्या– सपने साकार करने के लिये मेहनत बढ़ाना आवश्यक है। विवादों से दूर रहें। मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। अतिथि रावणमन का योग है।
तुला– युवाओं को कैरियर कीे चिन्ता रहेगी। तनाव की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल है। पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकर चाकर एवं अधिनस्थ का सहयोग रहेगा।
वृश्चिक– जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता रहेगी। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। मित्रों एवं कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा। मानसिक संतोष रहेगा।
धनु– प्रियजन से मुलाकात उपयोगी रहेगी। ले देकर काम करवाने में नुकसान होगा। भ्रमण मनोरंजन एवं आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। प्रयत्न करने पर लाभ होगा।
मकर– प्रापर्टी को लेकर चल रहे विवाद उभर सकते है। कोई पुराना काम बनेगा। दूर दराज की यात्राओं का योग है। सफलता प्राप्त होगी। रूका धन प्राप्त हो सकता है।
कुम्भ– अटके कार्य को समेटने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामले सुलझेंगे। प्रयत्न करने पर लाभ होगा। निजी कार्यो की रूपरेखा तैयार होगी।
मीन– अनुशासन की कमी से कार्यस्थल पर अव्यवस्था हो सकती है, लेनदेन के मामले सुलझ जायेंगे। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।
व्यापार-भविष्य–
फाल्गुन कृष्ण तृतीया को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गेहू, जौ, चना, गुड़ खांड़, शक्कर मॅूगफली तेलों में तेजी होगी। वायदा विचार आज 2 बजकर 11 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करके लाभ उठाना हितकर रहेगा। भाग्यांक 1583 है।