धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें यह वस्तुएं अन्यथा आ सकती है आपके घर गरीबी

Loading

धनतेरस का पर्व इस साल 13 नवंबर को मनाया जाएगा। यह पर्व हिन्दुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन खरीदारी करने का बहुत अधिक महत्व है। बहुत से लोग इस दिन अलग-अलग तरह के सामान खरीदते हैं, जैसे सोना, चांदी, बर्तन आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर इस दिन समझदारी से सामान न खरीदें तो आपके घर गरीबी भी आ सकती है। ऐसे बहुत से सामान हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना हानिकारक भी होता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही वस्तुओं के बारे में जिन्हें धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें…

कांच की वस्तु-

ध्यान रखें धनतेरस के दिन कांच से बनी कोई भी वस्तु न खरीदें। अन्यथा इसका आपके घर पर विपरीत असर भी हो सकता है। कांच का संबंध राहु से होता है और राहू मनुष्य के जीवन के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन इसे नहीं खरीदना चाहिए। नहीं तो ग्रह नक्षत्र बिगड़ जाते हैं और अशुभ होने की संभावना बढ़ जाती हैं। 

लोहा-

धनतेरस के दिन लोहा भी नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप इसे खरीदते हैं तो यह आपके जीवन पर अशुभ प्रभाव डालता है। साथ ही घर-परिवार में अशांति फैलती है। तो आप भूलकर भी धनतेरस पर लोहे की वस्तु ना खरीदें। क्योंकि लोहे से संबंध सीधे तौर पर शनिदेव का होता है। इसलिए इसे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

एलुमिनियम-

धनतेरस के दिन एलुमिनियम की भी चीजें नहीं खरीदना चाहिए। इसे धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। क्योंकि एल्यूमिनियम का संबंध भी राहु से होता है। अगर आप इस दिन एलुमिनियम खरीदते हैं तो हो सकता है राहु आप पर अधिक हावी हो जाए। इसी वजह से लोग एलुमिनियम के बर्तन का उपयोग पूजा-पाठ में भी नहीं करते।

काले रंग के सामान-

धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें काले रंग की कोई भी वस्तु। चाहे वह कपड़े हो या कोई अन्य सामान। क्योंकि काले रंग हिन्दू सनातन धर्म में हम लोग दुर्भाग्य से जोड़कर देखते हैं और दुर्भाग्य को कोई भी अपने साथ लाना नहीं चाहेगा। धनतेरस के दिन काले रंग से जुड़ी हुई कोई भी चीज़ ना खरीदें और ना ही पहनें।

नकली गहने-

भूलकर भी धनतेरस के दिन नकली गहने न खरीदें, साथ ही नकली सिक्के भी न लें। ऐसा माना जाता है कि नकली आभूषण खरीदने से माँ लक्ष्मी नाराज़ होती है।

तेल-


धनतेरस के दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। चाहे वह किसी भी तरह का तेल हो। जैसे रिफाइंड तेल हो, घी हो या फिर सरसों का तेल हो। कोई भी तेल न खरीदें। धनतेरस के दिन से पहले ही दीपक जलाने के लिए तेल खरीद लें।