अमिताभ बच्चन से महेश बाबू तक, फिल्मी सितारे ने स्वतंत्रता दिवस पर यूं किया विश

    Loading

    मुंबई: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं ((75th Independence Day Celebration) वर्षगांठ मना रहा है।आज का दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक हैं। ये दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है। इस दिन के लिए कई वीरों ने कुर्बानी दी है। हर साल ये दिन पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। आजादी के इस जश्न की गूंज देश के कोने कोने में है। 

    आज आजादी के इस जश्न  के मौके पर आम जन से लेकर फिल्मी सितारे अपने चाहने वालों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों तक ने अपने पोस्ट्स से सोशल मीडिया को रंगीन कर दिया है।

    अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्केच शेयर कर लिखा ‘स्वतंत्रता दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं। सुख शांति समृद्ध‍ि सदा, सब स्वस्थ रहें सुरक्ष‍ित रहें।’ उन्होंने ट्व‍िटर पर भी तिरंगे को सलाम करते अपनी तस्वीरें साझा की है।

    महेश बाबू ने लिखा- स्वतंत्रता की भावना हमें एकजुट रखे और प्रगति के पथ पर हम सभी का मार्गदर्शन करे! आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 

    जय देवगन लिखते हैं- भारतीय ध्वज को देखना सिर्फ एक भावना को सामने लाता है- कृतज्ञता… हमारे सुरक्षा बलों के प्रति कृतज्ञता जो इसे ऊंची उड़ान भरते रहते हैं, चाहे कुछ भी हो। 

    सिद्धार्थ ने भी आजादी का जश्न मनाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा- एक फौजी के रुतबे से बड़ा कोई और रुतबा नहीं होता, वर्दी की शान से बड़ी कोई और शान नहीं होती, और अपने देश बड़ा कोई धर्म नहीं होता। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स को सैल्यूट करता हूं. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 

    स्वरा भास्कर ने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे #India उम्मीद है आपके बच्चे अपनी और दूसरों की आजादी का महत्व समझें…आशा करती हूं कि हमें ये सीख मिले कि सबसे बड़ी आजादी नफरत और डर से होती है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगा लहराते अपना एक शॉर्ट वीड‍ियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा ’75 साल जवान! हम होंगे कामयाब से सारे जहां से अच्छा तक…मेरे खूबसूरत देश और दृश देशवास‍ियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’