क्रिसमस पर दें अपने घर वालों को यह तोहफा, हो जाएंगे खुश

Loading

दुनियाभर के लोगों को क्रिसमस (Christmas) का बेसब्री से इंतज़ार (Wait) होता है। यह दिन ईसाई धर्म (Christian) के लोगों  के लिए बहुत महत्व (Importance) रखता है। बहुत से लोगों को इस दिन का इंतज़ार इसलिए भी रहता है क्योंकि क्रिसमस पर सब एक- दूसरे को तोहफे (Gifts) देते हैं। कुछ लोग इस दिन को और ज़्यादा खास बनाना के लिए सीक्रेट सांता (Secret Santa) बनते हैं और अपने दोस्तों के घर गिफ्ट्स पहुंचाते हैं। ऐसे में मार्किट (Market) में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिन्हें आप अपने घर वालों को और दोस्तों को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चीज़ों के बारे में…

खुशबूदार मोमबत्तियां- (Scented candles)

क्रिसमस का त्यौहार लोगों की ज़िंदगी को रौशनी से भर देता है। ऐसे में आप अपने खास लोगों को कैंडल्स गिफ्ट कर सकते हैं। मार्किट में कई तरह के मोमबत्तियां आती हैं, जो खुशबूदार भी होती हैं और रंग-बिरंगी भी होती हैं। यह आपके आसपास की हवाओं को खुशबूदार और खुशनुमा बना देती है।

बेडशीट- (BedSheet)

क्रिसमस पर आप लोगों को ज़रूरत की चीज़ें भी दे सकते हैं। आप लोगों को बेडशीट भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। बेडशीट में कई तरह के डिज़ाइन भी आते हैं, कई तो क्रिसमस के थीम वाले भी होते हैं। इसके अलावा आप क्रिसमस थीम के सोफा कवर भी दे सकते हैं। यह चीज़ें लोगों के यूज़ में भी आती है। 

विंड चैन- (Wind Chain)

विंड चैन घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करता है। यह बहुत ज़्यादा महंगा भी नहीं होता है। इसकी आवाज़ से घर में हमेशा खुशियां बनी रहती है। यह दिखने में भी बेहद शानदार और खूबसूरत होते हैं। ऐसे में आप क्रिसमस के दिन इसे भी तोहफे के रूप में दे सकते हैं। 

शॉल या मफलर- (Shawl or Muffler)

क्रिसमस सर्दियों के मौसम में आता है, ऐसे में आप अपने परिजनों को कुछ गर्म कपड़े भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप महिलाओं को शॉल दे सकते हैं और पुरुषों को मफलर। आप क्रिसमस थीम के मुताबिक लाल रंग के शॉल और मफलर भी दे सकते हैं। 

चॉकलेट्स- (Chocolates)

क्रिसमस खुशियों का त्यौहार होता है। इसलिए आप अपने खास लोगों को चॉकलेट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। मार्किट में तरह तरह के चॉकलेट्स मौजूद होते हैं। आप इसे खासकर बच्चों को दिया जाए तो वह ज़्यादा खुश होंगे।