Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बीमारियों से खुद को बचाने के लिए लोग न जाने कितना कुछ करते हैं। एक अच्छा आहार लेते हैं, अपनी दिनचर्या में कई तरह के बदलाव लाते हैं और साथ ही लोग योग का भी सहारा लेते हैं। योग हमारे जीवन के लिए जरूरी है, हर किसी को योग करना चाहिए। वहीं, कोरोना काल में तो योग की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। कोविड से ठीक होने में भी योग की मदद से कई लोगों को लाभ मिला। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून (International Yoga Day 21 June) को मनाया जाता है, और इस बार भी इस दिन का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है। इस दिन लोग सुबह से ही योग करते हैं। 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। अब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए सिर्फ 4 दिन बचे हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर चलती, अगल-बगल से छलांग लगातीं, पैर उठातीं, स्ट्रेचिंग, स्क्वाट और योग मुंद्रा में कूलिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

    अपने इस वर्कआउट वीडियो के साथ मलाइका अरोड़ा ने फैंस के लिए खास पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को वर्कआउट करने लिए प्रेरित किया है। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, ‘चलना, दौड़ना, हिलना, सांस लेना, खिंचाव, फ्लेक्स करना लेकिन स्टार्ट तो करो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 4 दिन बचे हैं! आप लोग क्या कर रहे हैं? आप जानना चाहते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं?’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    आपको बता दें हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है, जिसके आधार पर इस दिन को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यानी 2021 के लिए ‘बी विद योग, बी एट होम’ यानी ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ रखी गई है। इस थीम को कोरोना काल के हिसाब से तैयार किया गया है।