Video: बाइक की पिछली सीट पर बैठे शख्स का हैरतअंगेज करतब, लोग बोले- ‘टेस्ला की बाइक है’

    Loading

    दुनिया में कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ‘तूफानी’ करने की चाह कभी कामयाब होती है तो कभी सिर्फ मज़ाक बनकर रह जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच धूम मचा रहा है। क्योंकि,  शख्स के बाइक चलाने  का अंजाद देखकर सब हैरान रहहैं। इतना ही नहीं लोग बोल रहे हैं, ‘ भारत में टेस्ला बाइक लॉन्च हो गया’।

    आपके कई लोगों को अलग-अलग अंदाज में बाइक चलाते और खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। लेकिन, इस शख्स का अंदाज देख एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में शख्स भीड़भाड़ वाली सड़क पर बाइक पर आराम से बैठा हुआ है और फोन पर बात करता नज़र आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि बाइक अपने आप सड़क पर दौड़ रही है। मानों बाइक जैसे ऑटोमेटिक हो। शख्स का अंदाज देखकर हर कोई हैरान हैं। देखें वीडियो…

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

    शख्स का टशन 

    बता दें कि इंस्टाग्राम पर ‘ghantaa’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ललाइक कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘ जहां तुम्हारा पेट्रोल खत्म होता है वहां मेरा ऑटो पायलट चलता है’। एक अन्य ने लिखा, ‘ एलन मस्क तुम्हारा लोकेशन ढूंढ रहा है’। एक ने लिखा, ‘ ये स्प्लेंडर बाइक है कुछ भी कर सकती है’।