साप्ताहिक राशिफल,  August , 2022

Loading

दिनांक- 14 से 20 अगस्त 2022 तक ज्योतिषाचार्य पं0 नारायणशंकरनाथूराम व्यास,
कोतवाली बाजार, जबलपुर ;1ध्4द्धम0प्र0;1ध्2द्ध
मो0नं0 098266-21998
साप्ताहिक ग्रहस्थिति:–
इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में, बुध सिंह राशि में ता. 20 को 2 बजकर 17 मिनिट रात से कन्या राशि में, वक्री गुरू मीन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, वक्री शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में केतु तुला राशि में और चन्द्रमा कुम्भ मीन मेष और वृषभ राशि में संचरण करेगा।
ग्रहयोगों का प्रभाव:–
ता. 17 से मंगल की सूर्य पर विशेष दृष्टि है, सूर्य मंगल की स्थिति कहीं साम्प्रदायिक उपद्रव, कहीं प्राकृतिक प्रकोप से हानि और कुछ प्रान्तों में दुर्भिक्ष की स्थिति बनती है। देश में रोग विशेष से हानि हो सकती है। ता. 17 को सूर्य मघा नक्षत्र सिंह राशि में प्रवेश करके बुध के साथ मेल करेगा, इस समय सूर्य बुध पर मंगल की विशेष दृष्टि है, अत: रूई चांदी सोना दालवाना तेल तिहलहन घी गुड शक्कर में तेजी होगी। इन दिनों कहीं अतिवृष्टि, अनावृष्टि से खेती को नुकसान होगा, व्यापार प्रभवित होगा। ता. 18/19 के मध्य दालवाना में तेजी होगी, रूई और चांदी में घटा बढ़ी के साथ मंदी होगी। शेयर बाजार मंदे रहेगें। वायु वेग के साथ अच्छी वर्षा के योग हैं। कहीं कहीं खण्ड वृष्टि और अनावृष्टि के भी योग हैं। आकाशीय बिजली गिरने का भी योग है।
पर्व/व्रत/त्यौहार :
रविवार 14 अगस्त को- कज्जली तीज, सतवा तीज,
सोमवार 15 अगस्त को- संकष्टी गणेश चतुर्थी, बहुला गणेश चैथ,
मंगलवार 16 अगस्त को- गोगा पंचमीं, भाई भिन्ना,
बुधवार 17 अगस्त को- बलदाऊ जयंती, हरछठ, हलषष्ठी, सूर्य सिंह संक्रांति
गुरूवार 18 अगस्त को- सौर भाद्रपद मास प्रारम्भ,
शुक्रवार 19 अगस्त को- श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव जन्माष्टमीं व्रत,
शनिवार 20 अगस्त को- गोगा नवमीं,
मेष– इस सप्ताह बिना मेहनत का पैसा नुकसान का कारण बन सकता है, इस ओर सावधानी रखें। जो लोग वायदे का कार्य करते हैं, वे भी सावधान रहें। ठेकेदारी आदि क्षेत्रों से जुडे़ व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है, उन्हें सतर्कता बांछनीय। आर्थिक स्थिति में संतुलन संभालना हितकर रहेगा। इससे स्थिति संतुलित रहेगी। इश्ट मित्रों के सहयोग सेआपके महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
वृषभ– इस सप्ताह साहसिक कार्यो के प्रति अभिरूचि रहेगी। विविध समस्याओं का समाधान होगा। कार्यो में विशेष रूचि रहेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित बनाये रखें। कहीं से अनायास मदद मिलने का योग है। सुख सुविधाओं में रूचि रहेगी। जसिंह जायजाद के कार्यो में प्रगति होगी। विरोधियों का पराभव होगा। सपताह के उत्तरार्ध में अचानक लाभ की संभावना है। यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन–– इस सप्ताह अपने कार्यो के प्रति आपको स्वयं की लगन एवं रूचि लेना पडे़गी। आर्थिकंस्थिति में सामान्य की अपेक्षा आंषिंक सुधार नजर आयेगा। निकट भविष्य में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी। आमदानी के जरिये बढे़ंगे, और लाभ का योग है। बने बनाये काम में लापरवाही या उपेक्षा न करें। अपनी सूझबूझ व विनम्रता और बुद्धिमानी से कार्य को सम्हालने में सफल होंगे। आप किसी की मदद ले सकते हैं।
कर्क–– इस सप्ताह जसिंह जाययजाद से संबंधी समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। चिरपरिचित व्यक्तियों से मेलजोल और मुलाकात होगी। आपसी लोगों का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सावधानी रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में ध्यान दें। स्थिति को देखकर कार्य करें, लाभकारी रहेगा। सप्ताह के मध्य यात्रा के कारण परेशानी हो सकती है। शारीरिक सुख अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार का योग है।

सिंह–– इस सप्ताह बिगड़ा कार्य बनने का योग है। पुराना पैसा मिलेगा, अथवा गुमी वस्तु मिलने का योग है। निकटस्थ सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य थोडा़ व्यवधान आ सकता है, जो शीघ्र ही दूर होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कार्यो में सुधार का योग है। नवीन योजनाों का क्रियान्वन होगा।
कन्या–– इस सप्ताह प्रियजनों से संपर्क, मेलजोल बढेगा। पुरानी समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। कोई बहुप्रतीक्षित कार्य अचानक बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। हर्षोल्लास की स्थिति बन सकती है। षैक्षणिक जीवन में प्रगति होगी। नौकरी में उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा। जसिंह जायजाद आदि के कार्यो में अनुकूलता रहेगी।
तुला–– इस सप्ताह आपकी मान प्रतिष्ठा पर कोई व्यक्ति अंगुली उठा सकता है, अत: जोखिमदारी के कार्यो से बचें। वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें। अपूर्ण समाचारों पर कोई ठोस निर्णय लेना हितकर रहेगा। आपका डूबता पैसा प्राप्त होने से मन में षांति और संतोष बना रहेगा। भूमि भवन जसिंह जायजाद के कार्यो में अनुकूलता रहेगी। संतान को विशेष सफलता प्राप्त होने केयोग है। इच्छित कार्य बनने का योग है।
वृश्चिक–– इस सप्ताह जसिंह जायजाद में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु सारी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यो में परिश्रम की अधिकता रहेगी। उचित सफलता प्राप्ति का योग है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। एकाधिक्य स्त्रोतों से आमदानी के योग है। सप्ताह में निवास की समस्या का हल होने से विशेष प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख एवं सौहार्द्र बना रहेगा।
धनु–– इस सप्ताह व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगी। नये कार्यो में अनुबंध हो सकते हैं, परन्तु अनुबंधों का उचित लाभ नहीं हो सकेगा। अपने किसी हितचिन्तक से विचार विमर्श कर लें। रचनात्मक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा। कार्य षक्ति का विकास होगा। दीर्घकालिक निवेष लाभदायक रहेंगें। इश्ट मित्रों के समर्थन से किसी विशेष उपलब्धि की संभावना है। नौकरी में विशेष प्रसन्नता रहेगी। वायदे के व्यापार में सावधानी रखें। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
मकर–– इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। राजनैतिक व्यक्तियों से संरक्षण प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मदद मिलने का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिर भी दैनिक कार्य वाधित नहीं होगा। मान सम्मान में वृद्धि से यह सप्ताह विशेष उपलब्धियों का रहेगा, अचानक पैसे की व्यवस्था करना पड़ सकती है। पारिवारिक दायित्व सावधानी पूर्वक निभाना पडे़गे। किसी का सहयोग उल्लेखनीय रहेगा।
कुम्भ–– इस सप्ताह कोई भी कार्य बिना अवरोधों के पूरा नहीं होगा, जहां तक बने अपने कार्योको स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें। सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परोपकारी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कार्यो को करें। कोई जिम्मेदारी आ सकती है। समय के अनुरूप कार्यो की गतिविधियों पर ध्यान दें। परिवार के पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। कुछ आकस्मिक परिवर्तन भी हो सकता है।
मीन–– इस सप्ताह व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगतिषीलता रहेगी। सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। गुमी वस्तु मिलने से विषेेश प्रसन्नता के योग है। पेंडिंग कार्य निपटायेंगे। राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुछ नये आर्थिक समीकरण सामने आयेेंगे। जसिंह जायजाद संबंधीकार्यो में अनुकूलता रहेगी। उत्साहवर्धक शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।