साप्ताहिक राशिफल,  December , 2022

Loading

।। साप्ताहिक राशिफल ।
दिनांक- 11 से 17 दिसम्बर 2022 तक ज्योतिषाचार्य पं0 नारायणशंकरनाथूराम व्यास,
कोतवाली बाजार, जबलपुर ;1ध्4द्धम0प्र0;1ध्2द्ध
मो0नं0 098266-21998
साप्ताहिक ग्रहस्थिति:–
इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में ता. 16 को 7/7 रात से धनु राशि में, वक्री मंगल वृषभ राशि में, बुध धनु राशि में, गुरू मीन राशि में, शुक्र धनु राशि में, शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में केतु तुला राशि में और चन्द्रमा मिथुन कर्क सिंह और कन्या राशि में संचरण करेगा।

ग्रहयोगों का प्रभाव:–
सूर्य, बुध, शुक्र पर मंगल की दृष्टि है। अत: राजनैतिज्ञों में प्रलोभन देकर वोट बटोरने की प्रवृत्ति पर प्रहार होगा। देश को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा। कृषक वर्ग राजनैतिज्ञों से विमुख होगा, सीमा पर सैन्य हलचल रहेगी। ता. 11 को बुध पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करेगा जिसके प्रभाव से अनाज एवं सोना, चांदी में जोरदार मंदी का छटका आयेगा। व्यापारी सावधानी से व्यापार बढ़ायें। ता. 15 दिसम्बर तक उत्तम, मध्यम मंदी चल सकती हैं, बीच-बीच में तेजी के रियेक्शन आ सकते है। 16 दिसम्बर को सूर्य मूल नक्षत्र धनु राशि में प्रवेश करता हैं और सूर्य, बुध, शुक्र के साथ मेल करेगा। इस पर मंगल की विशेष दृष्टि हेै। 16 दिसम्बर को शुक्र पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में आ जाता है, अत: कहीं पेय जल की समस्या से जनता परेशान हो सकती हैं। यहां से आगे राई, कपास, सूत, सोना, अलसी, आदि तिलहन में जोरदार मंदी या तेजी का संचार होगा। उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा, धुंध और कोहरे से एक्सीडेंटों की घटनाएं बढ़ेगी।
पर्व/व्रत/त्यौहार :
रविवार 11 दिसम्बर को- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत,
शुक्रवार 16 दिसम्बर को- रूकमणी अष्टमीं, अष्टका श्राद्ध,

मेष– आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी, आप मानसिक अवसाद में रहेंगे, किसी विवाद के चलते आप के मन में नकारात्मक विचार आते रहेंगे, परिवार में अविश्वासी लोगों की सलाह से बचें, पूज्य व्यक्ति की सलाह एवं अधिनस्थों का सहयोग आपको लाभकारी रहेगा।
वृषभ– प्रतिस्पर्धा के दौर में किस्मत एवं मेहनत आपको भरपूर लाभ देगी, आपकी मनोकामना पूरी होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में तनाव की संभावना है। भाईयों के बीच जमेष जायजाद का बटवारा हो सकता है, वाद विवाद से दूर रहें। अटके कार्य पूरे होंगे। व्यापारिक यात्रा के अच्छे परिणाम मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों की मजबूती आपको आंतरिक खुशी देगी।
मिथुन– आप खुशी के समाचार सुनेंगे, परिवार की सुख सुविधाओं का ध्यान रखें, आयात निर्यात के बड़े व्यवसाय में लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेंगे। प्रापर्टी संबंधी विवाद हल होगा। सप्ताह के अन्त में आपके निकटस्थ विरोधी नई मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं, शीघ्र समाधान होगा, कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो सकती है। कारोबारी यात्रा हो सकती है।
कर्क– आपकी महत्वाकांक्षा चरमसीमा पर रहेगी, अनहोनी का भय रहेगा। आप भविष्य की योजना बनायेंगे। अचानक लाभ का योग है। यात्रायें आशाजनक रहेंगी, किन्तु उठाईगीरों से सावधानी रखें। रोगी के कार्यो में खर्च होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में वक्त देकर खुशी मिलेगी, दूसरों की सलाह पर ध्यान दें।
सिंह– आप अत्याधिक खर्च से चिंतित रह सकते हैं, इसके बाद भी आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में क्रियाशील बने रहेंगे। आपको अधिनस्थ की उपेक्षा का शिकार होना पडे़गा। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। नये लोगों से मेलजोल बढे़गा। भूमि, भवन, प्रापर्टी में खर्च होगा। नये कार्यो पर विचार होगा। इसके लिये किसी का सहयोग या बैंक से लोन लेना पड़ सकता है।
कन्या– आपकी जान पहचान और परिचय का दायरा बढ़ेगा। अच्छा हो आप सामाजिक कार्यो की उपयोगिता को ध्यान में रखकर कार्य करें, पैतिृक संपत्ति को बेचकर अपना हिस्सा ले सकते हैं। आप अपने निकट परिजनों के साथ दूर दराज की यात्रा का विचार करेंगे, जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगीं आप वित्तीय मामलों में किसी का सहयोग लेंगे, जो उल्लेखनीय रहेगा।
तुला– हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। आपकी नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। पेशेवर लोगों को वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, कारोबारी यात्राओं की अधिकता रहेगी। जल्द ही किसी बड़ी योजना को हाथ में ले सकते हैं। अपने व्यवहार और लगन का प्रयोग कर कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते है। बीती बातों को याद करने से निजी संबंधों में कटुता आयेगी।
वृश्चिक– इस सप्ताह पुराना अटका धन मिलने के आसार हैं, अपने कार्यो के प्रति आप आशावादी बने रहेंगे। कई उतार चढ़ाव आयेंगे। व्यवसायिक फैसला लेने से पहले आप हर पहलू पर विचार करेंगे। घर परिवार में सुख षांति मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में धन खर्च अधिक होगा। संबंधों के विस्तार पर ध्यान जा सकता है, और लोग प्रसन्न होकर आपसे मिलेंगे।
धनु– आप मुश्किलों का डटकर मुकाबला करेंगे, नौकरी पेशा लोग अपने पद और आमदानी से संतुष्ट रहेंगे, यदि आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो और धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक यात्रा में जा सकते है। जमेष जायजाद से जुड़े मुकदमें में फैसला आपके पक्ष में होगा। अति आत्म विश्वास से कोई फैसला न लें, कार्यस्थल पर समस्या सुलझ सकती है।
मकर– आप जीवन के नये आयाम छुयेंगे, अपनी मेहनत और लगन के बल पर आप अपनी स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे, कार्यक्षेत्र में क्रियाशील रहेंगे। खुले मन मस्तिष्क से समस्या का हल निकालेंगे। आप किसी नये अनुबंध में शामिल हो सकते हैं, जिससे मान सम्मान में प्रगति होगी, आप जिस पर अधिक भरोसा करते हैं, वही आपकी जड़ खोदने का प्रयास करेगा। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।
कुम्भ– स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने की आशा है, उधार लेनदेन से बचने का प्रयास करें, जल्दबाजी में लिये गये निर्णय बदलने पड़ सकते हैं, आयात निर्यात का प्रस्ताव मिलेगा, कामकाजी महिलाओं को परेशानी होगी, साझेदारी में संदेह आ जाने के कारण चल रहा कार्य बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। सावधानी बांछनीय है, बिना मांगे सलाह देना नुकसानदायक हो सकता है।
मीन– आपको नई नौकरी या नया कारोबार मिल सकता है, व्यापार के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है, आपको करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, बिखरे कार्य समेटने का प्रयास सफल होगा। संपत्ति के कार्यो में खर्च होगा। जानबूझकर की गई गलती की क्षमा मांगने में ही हित रहेगा। सप्ताहान्त में पारिवारिक सुखद योजना पर विचार होगा। वाहन चलाने में चोट लग सकती है।