Photo Credit - You Tube/DrCast
Photo Credit - You Tube/DrCast

    Loading

    नई दिल्ली : एक दूल्हे (Groom) ने सरेआम अपनी होने वाली दुल्हन (Bride) का सारा पोल उस वक्त खोल कर रख दिया। जिस दिन दोनों की शादी (Wedding) थी। लड़के को अपनी होने वाली दुल्हन के अफेयर के बारे में पता चल गया था कि लड़की उसे धोखा (Cheat) दे रही है। जिसके बाद उसने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आपके होश ही जाएंगे। 

    दरअसल, अनोखी शादी की यह दिलचस्प कहानी चीन की है। जहां पर एक शादी के दौरान दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन का एक अश्लील वीडियो रिसेप्शन हॉल की दीवार पर प्रोजेक्टर के जरिए प्ले (Video Play) कर दिया। जिसमें लड़की अपने बहन के पति के साथ एक कमरे में रोमांस (Romance) करते हुए नजर आ रही थी। ये वीडियो उस दौरान प्ले किया गया जब रिसेप्शन हॉल में सभी मेहमान मौजूद थे और दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े थे। जैसे ही वीडियो प्ले हुआ लड़की ने दूल्हे को धक्का मारा जिसके बाद दूल्हा जोर से चिल्लाकर बोलता है कि ‘तुम्हें क्या लगा मुझे इस बारे में पता नहीं है।’ 

     

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे और दुल्हन दोनों करीब 2 साल से एक साथ थे और शादी के करीब 6 महीने पहले उन्होंने सगाई भी की थी। इसके बावजूद लड़की अपने बहन के पति यानि उसके जीजा में ज्यादा इंट्रेस्ट आ गया। इस बात की भनक जब दूल्हे को लगी तो उसने अपनी होने वाली दुल्हन और उसके जीजा को बेडरूम में रोमांस करते हुए एक वीडियो भी बना लिया। वीडियो को दिखाने के लिए लड़का खास दिन का इंतजार कर रहा था और उसके लिए उसने अपनी शादी वाले दिन का ही चुनाव किया।