रक्षाबंधन के मौके पर सभी बहनें अपने भाईयों के हाथों पर राखी बांधती हैं। भाई – बहन का पवित्र रिश्ता इस दिन मनाया जाता हैं। सभी बहनें अपने भाइयों को लम्बी उम्र की कामना करती हैं। हर भाई बहन एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। भाई बहन का बॉन्ड ऐसा होता है कि अगर बहन पर एक आंच भी आए तो भाई बौखला जाता हैं। जैसे आम लोग इस त्यौहार को धूम धाम से मनाते हैं। वैसे ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहार को बड़े प्यार से मनाते हैं। आइए आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन भाई बहनों के बारें में जिनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं और यह एक दूसरे से बेइंतेहां प्यार भी करते हैं।
सारा अली खान और इब्राहिम खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान वैसे काफी पॉपुलर हैं। लेकिन उनके बेटे इब्राहिम अली की भी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं हैं। मगर सारा अली खान और इब्राहिम खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
जान्हवी कपूर-अर्जुन कपूर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जान्हवी कपूर बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। वही कपूर खानदान के बेटे अर्जुन कपूर जान्हवी के भाई लगते है। भले ही यह चचरे भाई बहन हो मगर इनका प्यार सगे से बढ़कर हैं।
टाइगर श्रॉफ-कृष्णा श्रॉफ
बॉलीवु़ड के टैलेंटे़ड हीरो टाइगर श्रॉफ फैशन और फिटनेस दोनों के मामले में हमेशा आगे रहते हैं। मगर उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ किसी से कम नहीं हैं। फिटनेस में भी वह टाइगर को कड़ी टक्कर देती हैं। लेकिन टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ आपस में एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
अभिषेक और श्वेता बच्चन
बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन भी अक्सर एक साथ नज़र आते हैं। बाकी भाई बहन की तरह इन दोनों का बॉन्ड भी काफी अच्छा हैं।आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और पूजा भट्ट दोनों सौतेली बहने हैं। मगर आलिया भट्ट और पूजा भट्ट एक दूसरे के काफी क्लोज हैं और काफी प्यूर बॉन्ड शेयर करते है। सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट और बेस्ट जोड़ी हैं। परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा दोनों कज़न्स सिस्टर्स हैं। मगर दोनों जब भी मिलते है मस्ती मजाक करते हैं।