बड़े पर्दे पर भाई बहन की जोड़ी में नजर आए बॉलीवुड के यह सितारें
बड़े पर्दे पर भाई बहन की जोड़ी में नजर आए बॉलीवुड के यह सितारें

    Loading

    रक्षाबंधन के त्यौहार को बस गिनती के ही दिन रह गए हैं। वही बाज़ारों में राखी की कई वेरायटीज देखने को मिल रहा हैं। भाई बहन के प्यार से सजा ये त्यौहार बताता है कि कच्चे धागों से बंधी भाई-बहन के रिश्ते की डोर कितनी मजबूत होती है। भाई बहन बचपन में काफी लड़ते झगड़ते हैं, वही एक दूसरे से प्यार करते हैं, एक दूसरे को सपोर्ट क्र एक दूसरे का राज भी खोलते हैं। भाई-बहन एक ऐसे दोस्त की तरह होते हैं जिनके बिना जिंदगी ही अधूरी होती है। 

    ऐसे ही फ़िल्मी पर्दे पर भाई बहन का अनोखा रिश्ता दिखाया जाता हैं। जिसे बॉलीवुड एक्टर्स इन किरदारों को निभाते। अपने इन किरदारों के जरिए उन्होंने हमें बताया है कि भाई-बहन कैसे कैसे होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पर्दे के कुछ ऐसे ही भाई-बहन से जिनकी बॉन्डिंग फैंस को बेहद ज्यादा पसंद आई थी।

    जेनेलिया डिसूजा- प्रतीक बब्बर

    2008 में आई इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म जाने तु या जाने ना में वैसे जेनेलिया और प्रतीक बहन-भाई के किरदार में हमेशा आपस में लड़ते रहते हैं। लेकिन वही दोनों भी एक दूसरे के मन की बात भी काफी अच्छी तरह से समझते हैं। जाने तू या जाने ना फिल्म में यह दिखाया गया था कि कैसे अदिति( जेनेलिया) खुद यह बात नहीं समझ पाती है कि वह जय(इमरान) से बेइंतेहा प्यार करती है। लेकिन इस फिल्म में उसका भाई(प्रतीक) उसे इस बात का एहसास दिलाता है और उसे काफी सपोर्ट भी करता हैं।

    अरबाज खान-काजोल

    1998 में आई काजल की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में अरबाज खान ने काजोल के भाई बहन की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म में अरबाज़ काजोल के बड़े भाई के किरदार में दिखाई दिए थे। प्यार किया तो डरना क्या फिल्म में यह दिखाया गया था कि अपने माता पिता के गुजर जाने के बाद कैसे  विशाल(अरबाज) अपनी छोटी बहन मुस्कान(काजोल) का ख्याल रखता है। इन दोनों की बॉन्डिंग इस फिल्म में देखने लायक थी। 

    ऐश्वर्या-शाहरुख

    साल 2000 में आई फिल्म जोश दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या और शाहरुख ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। जोश फिल्म में ऐश और शाहरुख की भाई बहन के रूप में एक ऐसी जोड़ी दिखाई थी जो हर वक्त साथ रहते हैं, मस्ती करते हैं और एक दूसरे के दिल की बात भी समझ जाते हैं। 

    Here is what the great SRK of Bollywood had to say about Aishwarya recently

    श्वेता बसु प्रसाद-श्रेयस तलपड़े

    हमेशा हर भाई के लिए उसकी छोटी बहन ही उसके जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा और सबसे बड़ा सहारा हो सकती है। 2005 में आई बॉलीवुड फिल्म इकबाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता और श्रेयस ने भाई बहन का जबरदस्त रोल निभाया था। इस फिल्म में यही दिखाया गया था कि श्वेता एक ऐसी बहन रहती है जो अपने भाई को उसके सपनों तक पहुंचाने के लिए उसकी मदद करती है।

    रणवीर सिंह-प्रियंका चोपड़ा

    2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो में रणवीर और प्रियंका की भाई बहन बहन की जोड़ी को कोई  कैसे भूल सकता हैं। इस फिल्म में यह दोनों एक ऐसे भाई-बहन के रोल में थे जो एक दूसरे को अपने माता पिता से बेहतर समझते हैं। आयशा( प्रियंका) को अपनी जिंदगी में क्या सही नहीं लग रहा या फिर उसका बिजनेस और परिवार में क्या योगदान है यह सब उसका भाई कबीर(रणवीर ) बेहतर तरीके से समझता है। दोनों को बॉन्डिंग इस फिल्म में काफी अच्छी दिखाई गई हैं।