जवां है दिखना, तो रोजाना करें ये फेस योगा 

    Loading

    नई दिल्ली : योगा जहां तन और मन को सेहतमंद बनाए रखता है, वहीं फेस योगा (Face Yoga) आपके चेहरे की खूबसूरती को भी बरकरार रखने में मददगार हो सकता है। इस योगा को करने से चेहरे पर आने वाली झुर्रियों (Wrinkles) से बचाव होता है और यह चेहरे की चमक बनाए रखता है। साथ ही यह चेहरे (Face) की मांसपेशियों को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाता है।

    इसे नियमित तौर पर करने से नाक, गाल, ठोड़ी आदि की त्वचा (Skin) में कसावट आती है. फेस योगा से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी अपने चेहरे पर चमक लाने के साथ जवां स्किन चाहते हैं, तो फेस योगा को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें। तो आइये जानतेहै फेस योगा के बारे में ….

    1. फिश पोज (Fish Pose)

    फिश पोज में अपने होंठ और गालों को अंदर की ओर ओढ़ें रहना होता है. इसी तरह कुछ सेकंड करें. करीब तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे चेहरे का आकार मछली की तरह लगता है, इसलिए इसे फिश पोज कहते हैं। 

    2. जीभ पोज (Tongue Pose)

    जीभ पोज करने के लिए सबसे पहले अपनी जीभ को जितना हो सके, बाहर निकालें। इसी तरह करीब तीस सेकंड तक रहें। इससे डार्क सर्कल दूर होंगे।  वहीं इसे नियमित करने से झुर्रियों से भी छुटकारा मिलेगा। 

    3. माउथवॉश तकनीक योग (Mouthwash Technique)

    माउथवॉश योग भी बेहद सरल है। इसे करने के लिए इस तरह मुंह बनाएं जैसे मुंह में पानी भरकर कुल्ला किया जाता है। यानी मुंह में हवा भर कर अपने गालों को हिलाएं। इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराएं। इससे बहुत फायदा पहुंचेगा। यह चेहरे से अतिरिक्त फैट को कम करेगा। 

    4. लिप पुल (Lips  Peel)

    लिप पुल योग को चीकबोन और जॉ लाइन के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है। वहीं यह चेहरे पर चमक लाने के साथ जवां बनाए रखने में भी मददगार होता है। इसमें अपने नीचे के होंठ को जितना हो सके बाहर की ओर निकालना होता है। इससे ठुड्डी पर खिंचाव पड़ता है।