File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Wins Gold Medal In Javelin Throw) को आज पूरा भारत सलाम कर रहा है। ओलंपिक 2020 में जिस तरह से उन्होंने गोल्ड मेडल (India Got gold Medal In Olympic) अपने नाम किया वह काबिल-ए-तारीफ है। पूरा देश उन्हें बधाइयां दे रहा है।

    नीरज चोपड़ा को लोग अब गोल्डन बॉय (Golden Boy Neeraj Chopra) के नाम से पुकारने लगे हैं। पूरा देश उनकी चर्चा कर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर नीरज का एक पुराना वीडियो काफी वायरल (Neeraj Chopra Dance Viral Video) हो रहा है। 

    नीरज का यह पुराना वीडियो डांस का है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर नीरज का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। नीरज के दो वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में नीरज पंजाबी गाने पर मस्ती में नाच रहे हैं।

    वहीं दूसरे वीडियो में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भोजपुरी का फेमस सांग ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागे लू’ पर जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं। यह दोनों वीडियो उनका लोगों का द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

    बता दें कि  नीरज चोपड़ा हरियाणा में पानीपत के गांव खंडरा के रहने वाले हैं। नीरज ने बुधवार को दूसरे प्रयास में सबसे अधिक 87।58 मीटर दूर जैवलिन फेंककर भारत की मेडल की उम्मीद को और मजबूत कर दिया था। इसके बाद कोई भी उन तक नहीं पहुंच पाया था। इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जैकब वैदलेक ने 86।67 मीटर दूरी पर जैवलिन फेंका था।